{"_id":"59a08b864f1c1bcc4c8b4947","slug":"81503693702-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडुवाडीह, चोलापुर और लोहता में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडुवाडीह, चोलापुर और लोहता में चोरी
Updated Sat, 26 Aug 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी/दानगंज/लोहता। रात्रिकालीन गश्त को लेकर जिले की पुलिस की लापरवाही जारी है और चोर इसका फायदा उठाने से बाज नहीं आ रहे हैं। गुरुवार की रात चोरों ने मंडुवाडीह, चोलापुर और लोहता थाना क्षेत्र के पांच मकान व एक दुकान को निशाना बनाकर जेवरात, नगदी और अन्य कीमती सामान पार कर दिया। शुक्रवार की सुबह भुक्तभोगियों से सूचना पाकर इलाकाई पुलिस महज मौका मुआयना तक ही सीमित रही।
मंडुवाडीह थाना क्षेत्र पहाड़ी गांव की पटेल बस्ती के कृष्ण लाल केसरी, राजू पटेल, बृजेश कुमार और मिठाई लाल के घर को निशाना बनाया। चोर चारों घर से हजारों रुपये मूल्य के जेवरात और तकरीबन 10 हजार रुपये नगद चुरा ले गए। वहीं, लोहता थाना क्षेत्र के चुरामनपुर मुड़ैला स्थित एक गोदाम का ताला तोड़कर चाय पत्ती, 13 हजार रुपये और अन्य कीमती सामान उठा ले गए। गोदाम मैनेजर शेषमणि त्रिपाठी के अनुसार ताला तोड़कर चोरी की गई है। उधर, चोलापुर थाना क्षेत्र के नेहिया में रीना दूबे के घर घुसकर चोर दो लाख रुपये के जेवरात और बर्तन पार कर दिए। रीना के घर में नवंबर महीने में शादी होने वाली है और उसकी तैयारी चल रही थी। रीना अपने पति संतोष के साथ मुंबई में रहती थी और घर आने पर चोरी की जानकारी हुई।