{"_id":"597114764f1c1b83578b45b6","slug":"81500583030-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्टूबर से चौबीस घंटे मिलेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्टूबर से चौबीस घंटे मिलेगी बिजली
Updated Fri, 21 Jul 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। अक्टूबर माह से काशी की जनता को चौबीस घंटे बिजली मिलेगी। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अतुल निगम ने गुरुवार को भिखारीपुर स्थित कार्यालय में विद्युत आपूर्ति की समीक्षा की। उन्होंने पाया कि आपूर्ति में व्यवधान का सबसे बड़ा कारण शहर में इस समय आईपीडीएस, आरएपीडीआरपी योजना के तहत कई कार्य चल रहे हैं। यह कार्य सितंबर तक पूरे हो जाएंगे और अक्टूबर से बेहतर आपूर्ति होगी।
उन्होंने बताया कि इसके लिए भूमिगत केबलिंग, जर्जर तारों को बदलना, नगर निगम की ओर से ईईएसएल के सहयोग से हेरिटेज पोल और एलईडी लाइट बदलने का काम चल रहा है। इसके लिए शटडाउन लिया जा रहा है। इसकी सूचना शहर के दोनों अधीक्षण अभियंताओं की ओर से दी जा रही है। जिन उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर दर्ज हैं उन्हें कटौती की सूचना भेजी जा रही है। टोल फ्री नंबर 1912 से भी सूचना दी जा रही है। साथ ही सभी मातहतों को सूचित किया गया है अनावश्यक कटौती न की जाए। कटौती का रजिस्टर मेंटेन किया जाए। इसकी डिमांड किसी भी समय की जा सकती है।
शहर के कई इलाकों में कटौती से जनता परेशान
कटौती से गुरुवार को भी जनता परेशान रही। बिजली की आवाजाही का सिलसिला सुबह से रात तक चला। कुछ जगहों पर विद्युत सुधार तो कुछ इलाकों में लोकल फाल्ट के नाम पर कटौती हुई। चौकाघाट, बेनिया, मंडुवाडीह, चांदपुर, लहरतारा, अर्दली बाजार, पन्नालाल पार्क, पांडेयपुर, सांस्कृतिक संकुल, दौलतपुरए न्यू दौलतपुर, शक्तिपीठ, लेढ़ूपुर आदि इलाकों में