फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बुनकर एकजुट, सोमवार तक मुर्री बंद

बुनकर एकजुट, सोमवार तक मुर्री बंद

Sat, 15 Jul 2017 02:23 AM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
बुनकर एकजुट, सोमवार तक मुर्री बंद
वाराणसी। जीएसटी के विरोध में शुक्रवार को बुनकरों ने एकजुटता दिखाई। सभी बुनकर बीरादराना तंजीम के जानिब की नाटी इमली स्थित बुनकर कॉलोनी के मैदान में आम सभा हुई। इसमें 20 हजार से ज्यादा बुनकर मुर्री बंद कर शामिल हुए। निर्णय लिया कि सोमवार तक मुर्री बंद रहेगा। बंदी को वाराणसी वस्त्र उद्योग एसोसिएशन तथा बनारसी डीलर एसोसिएशन ने समर्थन दिया। इस दौरान प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एडीएम सिटी और एसपी सिटी को सौंपा।
विज्ञापन

आम सभा में पूर्व विधायक हाजी अब्दुल समद अंसारी ने कहा कि भारत सरकार ने बुनकरों पर कड़ा कानून लगाक र शोषण किया है। जीएसटी को काला कानून बताया। अध्यक्षता बनारसी वस्त्र उद्योग के राजन बहल ने किया। इस मौके पर अतीक अंसारी, अनवारुल हक अंसारी, यासीन ओकदस, अब्दुल्ला अंसारी, इकबाल, मोसिन रियाजुल हक, हाजी ओकास अंसारी, अनिल रस्तोगी, बेलाल अंसारी, सलमान शाहिद, समीम नोमानी आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन

जीएसटी काला कानून है। 18 घंटे करघे पर काम करने वाला बुनकर इसी में उलझकर रह जाएगा। - मोहम्मद हाशिम, सरदार तंजीम बारहवीं
जीएसटी से बुनकरी उद्योग की कमर टूट जाएगी, इसलिए इसका हम सभी विरोध कर रहे हैं। - हाजी अब्दुल कलाम,सरदार तंजीम बाइसी
बनारसी वस्त्र पर जीएसटी जैसा कोई कानून बर्दाश्त नहीं है। इसका विरोध चलता रहेगा - राजन बहल, महामंत्री, बनारसी वस्त्र उद्योग एसोसिएशन
बुनकरी पर जीएसटी लगाने से कारोबार खत्म हो जाएगा। जब तक जीएसटी नही हटता बंदी करते रहेंगे। - मुहम्मद मुर्तुजा सरदार तंजीम पाचो
जीएसटी हटाने के लिए बिना कानून के उल्लंघन के हर संभव प्रदर्शन करेंगे। - हाजी अब्दुल रहीम, कोषाध्यक्ष बनारसी साड़ी डीलर्स एसोेसिएशन
बनारसी वस्त्र पर जीएसटी गलत है। जीएसटी हटाकर एक रेट निर्धारित किया जाए। - हाजी जियाउद्दीन, महामंत्री बनारसी साड़ी डीलर्स एसोसिएशन
जीएसटी से बनारसी साड़ी का कारोबार खत्म हो जाएगा। इसके लिए विरोध जारी रहेगा। - संजय शाह लड्डू, मंत्री बनारसी वस्त्र उद्योग एसोसिएशन
बुनकरों की हालत पहले से ही खस्ता है। जीएसटी से यह कारोबार पूरी तरह खत्म हो जाएगा। - हाजी मुख्तार अहमद, सदस्य पांजो तंजीम

जीएसटी से बर्बाद हो जाएगा हस्तशिल्प कुटीर उद्योग
वाराणसी। जीएसटी के विरोध में ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा भी सड़क पर उतर आया है। महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि जीएसटी से हस्तशिल्प कुटीर उद्योग बर्बादी के कगार पर पहुंच जाएगा। पहले से ही सरकारों की अनदेखी के कारण यह उद्योग दम तोड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा का कहना है जीएसटी से हस्तशिल्प के 80 लाख से अधिक परंपरागत और पुश्तैनी कारीगरों की रोजी रोटी पर चोट आई है। हस्तशिल्प उद्योग केंद्रीय उत्पाद शुल्क तथा राज्यों में वैट से मुक्त था लेकिन इस पर भी जीएसटी लगा दिया गया। फर्नीचर पर भी 28 फीसदी जीएसटी है। प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित शादी अनुदान योजना के लाभ से पिछड़े वर्ग को वंचित कर दिया गया है। अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को योजना का लाभ दिया जा रहा है। सरकार भेदभाव कर रही हे। चेताया कि मांगों पर अमल नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे। 16 जुलाई को टाउन हाल से अधिकार संदेश यात्रा निकाली जाएगी।
ठप रहा कारोबार, खामोश रहे करघे
वाराणसी। कपड़े पर जीएसटी को लेकर कपड़ा कारोबारी शुक्रवार को भी बंदी पर रहे। जरी और कलाबत्तू कारोबारियों के प्रतिष्ठान भी बंद रहेे। व्यापारियों ने कहा कि कोई भी कारोबारी जीएसटी में पंजीकरण नहीं कराएगा। बनारसी वस्त्र उद्योग एसोसिएशन की दिन में चौक क्षेत्र में बैठक हुई। इसमें राहन बहल, विजय कपूर, देवेंद्र मोहन पाठक, हरिमोहन शाह, हाजी रहीम, अतीक अंसारी, बॉबी ब्रिज, संजय कुमार, रविशंकर तिवारी, गौतम टंडन आदि ने विचार रखे।
सरकार की नीतियों से श्रमिक वर्ग निराश : अशोक विश्वकर्मा
वाराणसी। ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि सरकार की गलत कामगार विरोधी नीतियों ने कमजोर वर्ग के श्रमिकों और कामगारों को निराश किया है। जीएसटी से 80 लाख से अधिक परंपरागत और पुस्तैनी कारीगरों की रोजी रोटी पर प्रहार किया है।
निकाला मोटर साइकिल जुलूस
लोहता। वस्त्र उद्योग पर जीएसटी के खिलाफ शुक्रवार को लोहता में मोटरसाइकिल जुलूस निकाला गया। कारोबारियों ने चेतावनी दी कि मुर्री बंद के बाद भी जीएसटी नहीं हटता है तो आरपार की लड़ाई होगी। इस मौके पर शमीम नोमानी, कामरान, आज़ाद, अब्दुल्ला ताहिर, सदरुद्दीन, ज़मीर नोमानी, क़िब्रिया अंसारी, सियाराम सेठ, साहबुद्दीन, शमीम महतो, गुड्डू समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

24 मास्टर ट्रेनर करेंगे जीएसटी के प्रति जागरूक
वाराणसी। जीएसटी के प्रावधानों को काशी प्रांत स्तर पर व्यापारियों के बीच पहुंचाने और इसकी बारीकियां समझाने के लिए खाद्य व्यापार मंडल ने अनूठी पहल की है। व्यापार मंडल 24 व्यापारियों को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित करेगी, जो व्यापारियों को जागरूक करेंगे। यह निर्णय मालवीय मार्केट स्थित एक बैठक में लिया गया। इसमें व्यापारी नेता नवरतन राठी, अवतार सिंह, नरेश केशवानी, अविनाश लखमानी, राजेश सिंह, गौरव राठी, विजय घंढवानी, सुभाष, सुमित, अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed