{"_id":"5958070e4f1c1bb33e8b46f7","slug":"81498941198-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर बाल संप्रेक्षण गृह में बवाल, आगजनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर बाल संप्रेक्षण गृह में बवाल, आगजनी
Updated Sun, 02 Jul 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी/रामनगर। राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह रामनगर का माहौल शनिवार की सुबह अचानक अराजक हो उठा। किशोरों ने खराब भोजन और मारपीट का आरोप लगाकर केयर टेकर समेत पांच कर्मचारियों पर हमला कर दिया। जमकर पिटाई की और उन्हें बैरक में ले जाकर बंधक बना लिया। फिर परिसर से कार्यालय तक पथराव, तोड़फोड़ के साथ ही संविदा कर्मी की बाइक फूंक दी। विरोध करने पर संविदा कर्मी का हाथ तोड़ दिया। पौने दो घंटे तक संप्रेक्षण गृह उपद्रवी किशोरों के कब्जे में रहा। अफरातफरी के बीच यहां निरुद्ध सभी किशोर बैरकों से बाहर भाग आए। सात थानों की फोर्स और पीएसी पहुंचने के बाद स्थिति संभली। इस दौरान मौका पाकर फरार हुए दो किशोरों में एक को रामनगर से ही पकड़ लिया गया जबकि दूसरे की तलाश जारी है। गृह अधीक्षक ने रामनगर थाने में 13 किशोरों के खिलाफ हत्या का प्रयास, सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया है। डीएम योगेश्वर राम मिश्रा ने चिह्नित किशोरों को उनके गृह जनपद वाराणसी, गाजीपुर और जौनपुर की जेल में तत्काल शिफ्ट करने और घटना की मजिस्ट्रेटियल जांच का निर्देश देते हुए हफ्ते भर में रिपोर्ट तलब की है।
रामनगर के साहित्य नाका पानी टंकी के समीप स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में 125 किशोर निरुद्ध हैं। सुबह छह बजे किशोरों को दैनिक क्रिया से निवृत्त होने के लिए घंटी बजाई गई। इसी दौरान नहा रहे एक किशोर की केयर टेकर भोलानाथ यादव से कहासुनी हो गई। यह किशोर बीते 21 मई को गृह से फरार हो गया था लेकिन पुलिस ने उसे धर-दबोचा था। खराब भोजन और मारपीट का आरोप लगाते हुए किशोर और उसके साथियों ने भोलानाथ पर हमला कर दिया। केयर टेकर सुरेंद्र बहादुर सिंह और प्रकाशचंद्र निषाद के साथ ही रसोइयां संतोष कुमार और सिपाही संदीप कुमार सिंह बचाव में आए तो उनकी भी जमकर पिटाई की। पांचों कर्मचारियों को प्रथम तल स्थित बैरक में बंधक बना लिया। फिर परिसर से कार्यालय तक पथराव और तोड़फोड़ के साथ ही संविदा कर्मी विकास सिंह की बाइक में आग लगा दी। विरोध करने पर विकास का हाथ तोड़ दिया। कार्यालय में रखीं फाइलें फाड़ दीं। चार कंप्यूटर, बायोमीट्रिक हाजिरी की मशीन, सीसीटीवी कैमरे के अलावा परिसर में लगे जलापूर्ति के स्टार्टर, बिजली वायरिंग, कूलर, वाशिंग मशीन, गैस चूल्हा, कई बेड और अन्य सामान तोड़ डाले। गृह अधीक्षक क्षमानाथ राय की सूचना पर सात थानों की फोर्स और पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे एसएसपी नितिन तिवारी ने बंधक बनाए गए कर्मचारियों को मुक्त कराकर किशोरोें को उनकी बैरक में कराया।