{"_id":"5939b1d84f1c1b1d608b4611","slug":"81496953304-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हा-दुल्हन ने पौधा लगाया तब घर में प्रवेश किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हा-दुल्हन ने पौधा लगाया तब घर में प्रवेश किया
Updated Fri, 09 Jun 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दानगंज। चोलापुर ब्लॉक के अजगरा में गुरुवार को एक नव विवाहित जोड़े ने पर्यावरण को बचाने के लिए ऐसी पहल की जो सभी नई पीढ़ी के लिए प्रेरक साबित हो सकती है। शादी के बाद बारात लौटी तो दूल्हा-दुल्हन ने घर के सामने पहले आम का पौधा लगाया तब गृह प्रवेश किया। दोनों का कहना था कि अंधाधुंध पेड़ कटने से पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है। इसलिए यदि सुखद भविष्य चाहते हैं तो ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं।
अजगरा निवासी श्याम बिहारी पांडेय का बेटा अभिषेक पांडेय जयपुर में एक दवा कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। मंगलवार को मिर्जापुर के तिलठी गांव निवासी कृष्ण मोहन मिश्र की बेटी निधि के साथ अभिषेक की धूमधाम से शादी हुई। गुरुवार को विदाई के बाद बारात घर लौटी तो परछन और गृह प्रवेश की रस्म के पहले निधि और अभिषेक ने घर के सामने आग का पौधा रोपा। वहां मौजूद रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने उनकी इस पहल की सराहना की। निधि और अभिषेक का कहना था कि शादी को यादगार बनाने के लिए इससे बेहतर और क्या हो सकता है। इसलिए शादी के बाद हर दूल्हा-दूल्हन को कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। इससे प्रकृति के प्रति हमारा अनुराग बढ़ेगा और पर्यावरण भी संरक्षित होगा।