Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   800 people screened at Babatpur Airport; 317 found to have symptoms of diabetes

Varanasi News: बाबतपुर एयरपोर्ट पर 800 लोगों की स्क्रीनिंग, 317 में मधुमेह के लक्षण मिले

Sun, 15 Nov 2026 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
800 people screened at Babatpur Airport; 317 found to have symptoms of diabetes
स्वास्थ्य विभाग की ओर से बाबतपुर एयरपोर्ट पर मधुमेह की जांच करती टीम
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बाबतपुर एयरपोर्ट पर शनिवार को सीआईएसएफ जवानों, यात्रियों, एयरपोर्ट पर सेवा देने वाले अन्य कर्मचारियों सहित कुल 800 लोगों की स्क्रीनिंग की। सुबह से लेकर शाम तक चली जांच में 317 लोगों में मधुमेह के लक्षण मिले। इसमें करीब 100 सीआईएसएफ जवान भी शामिल है। लक्षण मिलने वाले लोगों को डॉक्टरों ने सेहत के प्रति विशेष सतर्कता बरतने की सलाह देते हुए समय-समय पर जांच करवाते रहने की सलाह दी।
विज्ञापन

विश्व मधुमेह दिवस को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से एयरपोर्ट पर विशेष कैंप लगाया गया। सीएमओ के निर्देशन में लगे कैंप के बारे में राजकीय चिकित्साधिकारी डॉ. शिवशक्ति प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि एयरपोर्ट के अधिकारियों, कर्मियों, सीआईएसएफ जवानों, ग्राउंड स्टाफ, यात्रियों की ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, वजन, बॉडी मॉस इंडेक्स आदि की जांच की गई। मधुमेह के रोकथाम एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। करीब 800 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इसमें 317 लोग ऐसे मिले, जिनको मधुमेह होने की संभावना ज्यादा है। इनमें प्री लक्षण भी देखने को मिले हैं। कुछ जरूरी दवाइयां के साथ ही जांच लिखी गई। डॉ. शिवशक्ति प्रसाद द्विवेदी ने कहा कि मधुमेह एक गंभीर लेकिन नियंत्रित की जा सकने वाली बीमारी है। इसकी शुरुआती अवस्था में कई बार स्पष्ट लक्षण नहीं दिखाई देते, इसलिए नियमित स्वास्थ्य परीक्षण अत्यंत आवश्यक है। इस दौरान सीआईएसएफ के एसीई वीपी सिंह, टर्मिनल मैनेजर अजय कुमार वर्मा, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) के अधिकारी एवं एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ के साथ ही फार्मासिस्ट डॉ.प्रियंका, विजय कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed