फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   80 lakh fraudster arrested by sarnath police for misdeed and blackmailed a woman teacher in varanasi

दुष्कर्म और ब्लैकमेल कर 80 लाख ऐंठने वाला आरोपी गिरफ्तार: सारनाथ पुलिस ने किया अरेस्ट, जेल भेजा

Thu, 06 Oct 2022 03:29 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 06 Oct 2022 03:29 PM IST
सार

वाराणसी की पीड़िता का आरोप है कि कारोबारी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया, वहीं वीडियो वायरल की धमकी देकर कई बार में 80 लाख रुपये वसूला। 

विज्ञापन
80 lakh fraudster arrested by sarnath police for misdeed and blackmailed a woman teacher in varanasi
आरोपी प्रशांत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुष्कर्म और ब्लैकमेल कर शिक्षिका से 80 लाख रुपये ऐंठने के आरोपी को सारनाथ पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया। पीड़िता का आरोप है कि कारोबारी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया, वही वीडियो वायरल की धमकी देकर कई बार में 80 लाख रुपये वसूला। पुलिस के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


ये है पूरा मामला 
लखनऊ के इंदिरा नगर की रहने वाली युवती के अनुसार वह रोहनिया स्थिता एक स्कूल में काम करती थी। वर्ष 2016 के दौरान स्कूल में एक कार्यक्रम के दौरान नरिया निवासी प्रशांत कुमार सिंह ने मुलाकात हुई। इसके बाद मुलाकात का सिलसिला बढ़ता गया। जनवरी वर्ष 2017 में प्रशांत हमारे घर पर शराब और कोल्ड ड्रिंक लेकर आया। धोखे से कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। अचेत होने पर दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। होश में आने पर विरोध करने पर प्रशांत ने फोटो और वीडियो दिखाकर वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन

80 lakh fraudster arrested by sarnath police for misdeed and blackmailed a woman teacher in varanasi
Fraud - फोटो : Istock
इसके बाद प्रशांत अकसर हमारे घर पर आकर दुष्कर्म करता था। इन सबसे परेशान होकर अपनी नौकरी छोड़ दी। एक जिम में पार्टनरशिप भी छोड़कर अगस्त 2017 में वापस लखनऊ चली गई। प्रशांत हमारी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। इस वजह से मुझे वापस लखनऊ से वाराणसी आना पड़ा। 
पीड़िता के अनुसार 2017 से 2021 के बीच प्रशांत ने ब्लैकमेल कर 80 लाख रुपये ले लिया। अक्तूबर 2017 में शिवपुर स्थित जिम खोलने के नाम पर प्रशांत ने 42 लाख निवेश कराया। 2018 में बियर की दुकान खोली और उस समय छह लाख रुपये वसूला। इसके बाद हरहुआ स्थित ट्रैक्टर एजेंसी खोला तो उस समय 26 लाख 27 हजार रुपये लिया। इसके अलावा घूमने फिरने और मौज मस्ती के नाम पर पौने पांच लाख रुपये खर्च कराए। बावजूद पैसों की मांग बढ़ती गई। 2 दिसंबर 2019 को प्रशांत ने मारपीट की तो वह लखनऊ लौट गई। इसके बाद प्रशांत से अपने रुपए वापस मांगना शुरू किया, तो वह आनाकानी करने लगा।  सारनाथ इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed