फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   8 huts burnt in ghazipur and one woman died

गाजीपुर : आग लगने से जली 8 झोपड़ियां, एक महिला की मौत, दो लोग झुलसे

Tue, 07 May 2019 11:57 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर Published by: Sayali Maurya Updated Tue, 07 May 2019 11:57 AM IST
विज्ञापन
8 huts burnt in ghazipur and one woman died
रोते बिलखते परिजन और जली हुई झोपड़ी - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में आगजनी का मामला सामने आया है। जिसमें एक अधेड़ महिला की जलने से मौत हो गई। वहीं, आधा दर्जन पशु झुलस गए और आठ झोपड़ियां आग में जल गई। 

विज्ञापन


गाजीपुर के भांवरकोल थानाक्षेत्र के सियाड़ी दलित बस्ती में मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जिसके बाद देखते ही देखते आग ने 8 झोपड़ियों को अपना निवाला बना लिया। लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
विज्ञापन


साथ ही स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इसके बाद मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचकर आग पर काबू पाई। आग की चपेट में आने से लालमुनि देवी (55) की मौत हो गई और दो लोग झुलस गए हैं। वहीं, लगभग छह पशु झुलस गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने झुलसे लोगों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। लोगों का कहना है कि आग चूल्हे की चिंगारी के छिटकने के कारण लगी है। पुलिस ने कहा कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed