{"_id":"5cd12561bdec22078775adc5","slug":"8-huts-burnt-in-ghazipur-and-one-woman-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर : आग लगने से जली 8 झोपड़ियां, एक महिला की मौत, दो लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर : आग लगने से जली 8 झोपड़ियां, एक महिला की मौत, दो लोग झुलसे
Tue, 07 May 2019 11:57 AM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
Published by: Sayali Maurya
Updated Tue, 07 May 2019 11:57 AM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन और जली हुई झोपड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में आगजनी का मामला सामने आया है। जिसमें एक अधेड़ महिला की जलने से मौत हो गई। वहीं, आधा दर्जन पशु झुलस गए और आठ झोपड़ियां आग में जल गई।
विज्ञापन
गाजीपुर के भांवरकोल थानाक्षेत्र के सियाड़ी दलित बस्ती में मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जिसके बाद देखते ही देखते आग ने 8 झोपड़ियों को अपना निवाला बना लिया। लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
विज्ञापन
साथ ही स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इसके बाद मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचकर आग पर काबू पाई। आग की चपेट में आने से लालमुनि देवी (55) की मौत हो गई और दो लोग झुलस गए हैं। वहीं, लगभग छह पशु झुलस गए हैं।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने झुलसे लोगों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। लोगों का कहना है कि आग चूल्हे की चिंगारी के छिटकने के कारण लगी है। पुलिस ने कहा कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।