फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   7615 vaccinations at centers, 7251 administered first dose

केंद्रों पर 7615 का टीकाकरण, 7251 ने लगवाई पहली डोज

Sat, 22 May 2021 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
7615 vaccinations at centers, 7251 administered first dose
वाराणसी। कोरोना टीकाकरण को लेकर अब दिन प्रतिदिन लोगों का उत्साह बढ़ता ही जा रहा है। उधर, शासन और प्रशासन की ओर से भी लोगों से टीकाकरण करवाने की अपील की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्रों पर शुक्रवार को कुल 7,615 लोगों ने टीका लगवाया। शहरी और ग्रामीण इलाकों में बने केंद्रों पर 18 से 44 साल के 4337 लोगों का टीकाकरण हुआ। वहीं, 45 से अधिक उम्र के 3,278 लोगों ने टीका लगवाया। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि 7615 में 7251 लोगों ने पहली डोज लगवाई जबकि 364 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। शनिवार को जिले में 81 केंद्रों पर टीका लगाया जाएगा। 18 से 44 साल वालों के लिए 26 केंद्र बनाए गए हैं जबकि 45 साल से अधिक उम्र के 55 केंद्रों पर टीकाकरण की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण कराने के बाद केंद्रों पर पहुंचने वालों को नियमानुसार टोकन सिस्टम से ही टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

बीएचयू में डेंटल फैकल्टी में जल्द शुरू होगा टीकाकरण
बीएचयू के दंत चिकित्सा संकाय में जल्द ही 18 से 44 साल वालों के लिए टीकाकरण की शुरुआत होगी। एमएस प्रो. केके गुप्ता ने बताया कि तैयारिया पूरी है। जिला प्रशासन को पत्र भेजकर ऑनलाइन पंजीकरण वाली सूची में संकाय का नाम दर्ज कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed