{"_id":"619a9ac16ff2bd22af09ee72","slug":"75-unknown-personalities-of-kashi-will-get-deendayal-upadhyay-amrit-mahotsav-honor-varanasi-news-vns6238362199","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी की 75 अज्ञात विभूतियों को मिलेगा दीनदयाल उपाध्याय अमृत महोत्सव सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी की 75 अज्ञात विभूतियों को मिलेगा दीनदयाल उपाध्याय अमृत महोत्सव सम्मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू स्थित दीनदयाल उपाध्याय पीठ की ओर से राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले काशी की 75 अज्ञात विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। दिसंबर से लेकर फरवरी तक होने वाले आयोजन में एक दिवसीय संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी। इसमें स्वतंत्रता संग्राम के विभिन्न पहलुओं पर मंथन किया जाएगा। बीएचयू में सामाजिक विज्ञान संकाय के तहत चलने वाली दीनदयाल उपाध्याय पीठ की निगरानी समिति की बैठक में इसका फैसला हुआ है।
दीनदयाल उपाध्याय अमृत महोत्सव के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में होने वाले आयोजन पर मुहर लगने के बाद तैयारियां शुरू हो गई हैं। पीठ की निगरानी समिति की संकाय प्रमुख प्रो. कौशल किशोर मिश्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में उक्त निर्णय लिया गया है। प्रो. मिश्र ने बताया कि काशी में बहुत से लोगों ने आर्थिक, सामाजिक, परिवारिक, सांस्कृतिक, कला, साहित्य के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया है। ऐसे लोगों की तलाश कर उन्हें सम्मानित करने से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी।
छह सदस्यीय समिति पर जिम्मेदारी
सामाजिक विज्ञान संकाय के प्रमुख प्रो. कौशल किशोर मिश्र ने बताया कि विभूतियों को सम्मानित करने की दिशा में 6 सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया गया है। इसमें इतिहास विभाग के प्रोफेसर प्रवेश भारद्वाज, डीएवी पीजी कॉलेज से डॉ. अनूप कुमार मिश्रा, बीएचयू से डॉ.सुनीता कुमारी, शोध छात्र शुभम मिश्र और सुमित कुमार सिंह को शामिल किया गया है।