फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   75 percent voting in the annual elections of Banaras Bar Association

Varanasi News: बनारस बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में 75 फीसदी मतदान

Sat, 23 Dec 2023 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
75 percent voting in the annual elections of Banaras Bar Association
वाराणसी। अधिवक्ताओं के 182 वर्ष पुराने संगठन दी बनारस बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव भारी गहमागहमी के बीच शुक्रवार को संपन्न हुआ। चुनाव में 5041 अधिवक्ताओं में से 3799 ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस तरह से 75.36 फीसदी मतदान हुआ। मतगणना शनिवार सुबह आठ बजे से होगी।
विज्ञापन

बनारस बार एसोसिएशन के सभागार में मतदान के लिए सुबह 10 बजे बड़ी संख्या में अधिवक्ता लाइन लगाकर खड़े दिखे। एल्डर कमेटी के चेयरमैन अशफाक अहमद ने बताया कि कमेटी के सदस्यों में छत्रधारी सिंह, अवधेश कुशवाहा, धर्मेंद्र नाथ शर्मा उर्फ गुड्डू और पर्यवेक्षक दीनानाथ सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, राधेश्याम चौबे, ओम शंकर श्रीवास्तव, मुमताज अहमद, विवेक सिंह, वकार अहमद, अजय विक्रम सिंह, अंशुमान त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन

तहसील बार एसोसिएशन राजातालाब के चुनाव की मतगणना आज
राजातालाब। तहसील बार एसोसिएशन, राजातालाब के वार्षिक चुनाव की मतगणना शनिवार को होगी। चुनाव संचालन समिति के दिनेश कुमार शर्मा और नंदकिशोर पटेल ने बताया कि 23 दिसंबर को मतगणना सुबह 10 बजे से होगी और चुनाव परिणाम आने तक जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि मतगणना और चुनाव परिणाम आने के बाद के लिए आचार संहिता बनाई गई है। उसका प्रत्येक अधिवक्ताओं और प्रत्याशियों को पालन करना होगा। परिणाम की जानकारी मतगणना के दौरान भी ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से दी जाएगी। मतगणना के कारण शनिवार को राजातालाब तहसील में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed