फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   742 examiners absent at centers, evaluation may be affected

केंद्रों पर 742 परीक्षक गैरहाजिर, मूल्यांकन पर पड़ सकता है असर

Tue, 26 Apr 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
742 examiners absent at centers, evaluation may be affected
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की कापियों के मूल्यांकन की रफ्तार बढ़ नहीं पा रही है। इसके पीछे शत प्रतिशत परीक्षकों का केंद्रों पर उपस्थित न होना मुख्य वजह है। तीन केंद्रों पर चल रहे मूल्यांकन के लिए कुल 2481 परीक्षक लगाए गए हैं, लेकिन 500 से 800 परीक्षक गैरहाजिर हो रहे हैं। इस तरह की स्थिति तब है जब केंद्रवार परीक्षकों की उपस्थिति का ऑनलाइन ब्योरा दर्ज करना है।
विज्ञापन

जिले में इस समय राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज, महाबोधि इंटर कॉलेज सारनाथ और प्रभु नारायण राजकीय इंटर कॉलेज रामनगर में कापियों का मूल्यांकन 23 मार्च से चल रहा है। इसमें दो केंद्र पर हाईस्कूल की कापियाें के जांचने की व्यवस्था है। जिस तरह से परीक्षकों की अनुपस्थिति की समस्या बनी है, उससे आने वाले दिनों में मूल्यांकन पर भी असर पड़ सकता है। सोमवार को भी तीनों केंद्रों पर 742 परीक्षक अनुपस्थित रहे। इसमें सबसे अधिक क्वींस कॉलेज में 439 परीक्षक शामिल हैं।
विज्ञापन

उधर, सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक अवध किशोर सिंह ने केंद्रों का दौरा कर मूल्यांकन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षकों, अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति, अनुपस्थिति का विवरण ऑनलाइन दर्ज करने का निर्देश उपनियंत्रक डॉ. बृजेश कुमार सिंह को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed