फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   74 member team including Mayor of Guwahati visited Sarnath

Varanasi News: गुवाहाटी के मेयर सहित 74 सदस्यीय दल ने सारनाथ का किया भ्रमण

Sat, 26 Oct 2024 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
74 member team including Mayor of Guwahati visited Sarnath
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सारनाथ। गुवाहाटी नगर निगम (जीएमसी) के मेयर मृगेन सैरानिया के नेतृत्व में 74 सदस्यीय दल ने शुक्रवार को सारनाथ का भ्रमण किया। भगवान बुद्ध के प्रथम धर्म उपदेश स्थली पहुंचे दल ने पुरातात्विक खंडहर परिसर को देखा। यहां उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के अधिकारी नितिन द्विवेदी ने दल का स्वागत किया।
दल ने पुरातात्विक खंडहर परिसर में बने प्राचीन मूलगंध कुटी विहार, अशोक स्तंभ, अति पवित्र धमेख स्तूप की ऐतिहासिकता के बारे में जानकारी ली। सारनाथ की ऐतिहासिकता से गाइड हरिश्चंद्र व संजय ने रूबरू करवाया। पुरातात्विक खंडहर परिसर देखने के बाद दल वीआईपी गेट से श्रीलंका बौद्ध मंदिर पहुंचा जहां पर मेयर का स्वागत भिक्षु ने खाता पहनाकर किया। लगभग 2 घंटे के भ्रमण के बाद शहर निकल गए।
विज्ञापन

मेयर मृगेन सैरानिया ने बताया कि बनारस आने पर हमने कई जगहों का दौरा किया। यहां से कई चीज अपने यहां अपनाया जाएगा। इसमें सबसे पहले कचरे से कोयला बनाने का विधि, बनारस में सीवेज की अच्छी व्यवस्था है। इसे हम अपने यहां अपनाएंगे। कूड़ा उठान के लिए तीन टाइम की व्यवस्था देखने को मिली। जो अपने यहां नहीं है। इसे हम गुवाहाटी क्षेत्र में लागू करेंगे। बनारस शहर में हर जगह सीसी कैमरे व कंट्रोल रूम हैं। यह भी अपने यहां अपनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed