{"_id":"5d2af1ce8ebc3e6d1425e8da","slug":"73-animals-die-in-three-days-in-due-to-bad-condition-rain-up-govt-gaushala-vatanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार की गोशालाओं की हालत खस्ताहाल, पिछले तीन दिनों में 73 पशुओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार की गोशालाओं की हालत खस्ताहाल, पिछले तीन दिनों में 73 पशुओं की मौत
Sun, 14 Jul 2019 03:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 14 Jul 2019 03:59 PM IST
विज्ञापन
सबसे ज्यादा पशु जौनपुर में मरे हैं।
- फोटो : अमर उजाला
सरकार की ओर से जगह-जगह खुलवाई गई अस्थायी गोशालाओं में दुर्व्यवस्था और बीमारी के चलते बीते तीन दिनों में 73 पशुओं की मौत हो गई है। इनमें सबसे अधिक जौनपुर में 40 मवेशी मरे हैं। मरने वाली ज्यादातर गायें हैं।
विज्ञापन
जौनपुर के डोभी क्षेत्र के उमरी गांव की अस्थाई गोशाला में 143 पशु रखे गए थे, जिनमें तीन दिन के अंदर 24 पशु मर चुके हैं। इसके अलावा करंजाकला क्षेत्र के जगदीशपुर अकबर गांव में चार, मड़ियाहूं में एक, सतहरिया में चार पशुओं की मौत हो चुकी है और पांच बीमार हैं। प्रशासन 25 पशुओं की मौत की बात को स्वीकार कर रहा है, जबकि ग्रामीणों का दावा है कि मृत पशुओं की संख्या 40 से अधिक है।
विज्ञापन
आजमगढ़ के किशुनपुर के गोवंश आश्रय स्थल में गुरुवार को दिन में पशुओं पर मड़ई गिरने से आठ पशुओं की मौत हो गई और कई घायल हो गए थे। शुक्रवार को इनमें से पांच और शनिवार को भी सात मवेशियों ने दम तोड़ दिया। तीन दिन में कुल 20 पशुओं की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
Trending Videos
एडीओ पंचायत रामआशीष सिंह और ग्राम पंचायत अधिकारी इंदूप्रकाश राय ने बताया कि यहां सिर्फ 25 पशुओं को रखने की जगह है, लेकिन 150 पशु हैं। अब और पशुओं को नहीं लिया जा रहा है। इसके अलावा मिर्जापुर के टांडा में पांच, वाराणसी, गाजीपुर में दो-दो तथा बलिया, मऊ, भदोही, चंदौली में एक-एक मवेशी की मौत हो चुकी है।
