{"_id":"5cdb17f3bdec2207066c9b30","slug":"71557862387-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में धुएं से अफरातफरी-CHANDAULI","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में धुएं से अफरातफरी-CHANDAULI
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। वाराणसी से रांची जा रही 186112 रांची इंटर सिटी मंगलवार को बर्निंग ट्रेन होने से बच गई। एसएलआर बोगी में बैटरी के शार्ट सर्किट से धुआं फैल गया और स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। बाद में अधिकारियों कर्मचारियों ने बैटरी निकाल दिया। दूसरी बैटरी लगाकर ट्रेन रवाना की गई। उधर, इलाहाबाद रूट पर झाड़ियों में आग लगने से 30 मिनट ट्रेनों का आवागमन रोका गया।
वाराणसी से रांची जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस मंगलवार की शाम चार बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म दो पर पहुंची। निश्चित ठहराव के बाद सिग्नल होने पर ट्रेन खुलने वाली थी, तभी एसएलआर कोच से धुआं निकलने लगा। इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर अधिकारी कर्मचारी पहुंच गए और बोगी में देखा तो बैटरी से धूआं निकल रहा था। इस पर बैटरी निकाली गई और दूसरी बैटरी लगाई गई। इसके बाद ट्रेन 5 बजकर 39 मिनट पर रवाना हुई। दूसरी तरफ, रेलवे स्टेशन से कुछ आगे प्रयागराज रुट पर पोल संख्या 675/19 से 675/23 के मध्य मंगलवार को दोपहर में झाड़ियों में आग लग गई। पीडब्लूआई विभाग के कर्मियों ने आग बुझाई। इस दौरान प्रयागराज जा रही गर्भा एक्सप्रेस को 25 मिनट तक रोका गया।
विज्ञापन