{"_id":"5cba2da9bdec2213ea53a7da","slug":"71555705257-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिंक और मॉडल मतदान केंद्रों के लिए निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिंक और मॉडल मतदान केंद्रों के लिए निरीक्षण
विज्ञापन
वाराणसी। जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को सामान्य प्रेक्षक नीरज और प्रोबेशन आईएएस गौरव सोगरवाल के साथ 45 बूथों की व्यवस्थाएं देखी। इसमें रामनगर के पीएन कॉलेज को पिंक और राधा किशोरी को मॉडल मतदान केंद्र बनाने का निर्देश दिया। इसके अलावा कैंटोंमेंट के कई बूथों पर संतोषजनक काम नहीं होने पर उसे ठीक करने को कहा। उन्होंने डीएलडब्ल्यू के केंद्रीय विद्यालय फोर और बीएचयू परिसर में स्थित बूथ का निरीक्षण किया।
पीएन कॉलेज में निरीक्षण के दौरान उन्होंने इस मतदान केंद्र में व्यापक जगह को देखते हुए इसे पिंक मतदान केंद्र बनाने को कहा। इसके बाद किला रोड स्थित राधा किशोरी बालिका इंटर कॉलेज को मॉडल मतदान केंद्र बनाने की बाबत निर्देश दिया। रामनगर में कुल 12 मतदान केंद्र और 45 बूथ हैं। अधिकारियों से उन्होंने हर मतदान केंद्र पर चाक चौबंद व्यवस्था करने को कहा। इसके बाद वे पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का पैतृक आवास देखने गए।
पिंक मतदान केंद्र उन मतदान केंद्रों को कहा जाता है जहां वोटरों के बैठने के साथ साथ पानी आदि की व्यवस्था होती है। मॉडल मतदान केंद्र उन्हें कहा जाता है जहां दिव्यांग या बुजुर्ग मतदाताओं को सुविधा प्रदान करने के अलावा अन्य कोई भी जरूरत पड़ने पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित जिले के अन्य अधिकारियों के साथ वल्नरेबल बूथों की समीक्षा की। उन्होंने कहा, आयोग के निर्देशानुसार पूर्व घोषित वल्नरेबल बूथों की जांच करके देख लिया जाए कि क्या वे अभी भी वल्नरेबल की श्रेणी में हैं या नहीं। वल्नरेबल बूथों की समीक्षा और संबंधित थानेदारों, चौकी इंचार्जों के केस रिकार्ड तथा वर्तमान स्थिति की पड़ताल की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि शराब व कैश बांटने वालों की शिकायत पर तत्काल संज्ञान लिया जाए।