फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   गहरे सीवर लाइन के कार्य में अनियमितता पर तहरीर

गहरे सीवर लाइन के कार्य में अनियमितता पर तहरीर

Sat, 02 Mar 2019 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
गहरे सीवर लाइन के कार्य में अनियमितता पर तहरीर
वाराणसी। सिगरा महमूरगंज व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और क्षेत्रीय जनता ने पिछले एक वर्ष से हो रहे गहरे सीवर लाइन के कार्य में अनियमितता तथा गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई व जल-कल के घोर लापरवाही के खिलाफ सिगरा थाने में तहरीर दी। संरक्षक संजीव सिंह बिल्लू के नेतृत्व में संबंधित विभागों के अधिकारियों व ठेकेदारों के खिलाफ थानाध्यक्ष सतीश सिंह को तहरीर दी गई।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि जलकल विभाग, गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई व मेसर्स आइडियल ट्रेंचलेस आगरा द्वारा सिगरा-महमूरगंज मार्ग पर पेयजल, सीवर स्टार्म वाटर का काम कराया जा रहा है। व्यापारियों ने बताया कि अनियमित कार्य के चलते मुख्य सड़क, पटरी व नाला को क्षति पहुंची है। साथ ही मानक के विपरीत कार्य होने का भी आरोप लगाया। समयावधि में कार्य को पूर्ण नहीं किया गया। इसके अलावा व्यापारियों ने सरकारी धन के दुरुपयोग, बेतरतीब गड्ढों की वजह से पशु व नागरिकों के घायल होने, दूषित पेयजल की सप्लाई से महामारी का संकट पैदा होने आदि के आरोप लगाए। तहरीर देने के दौरान व्यापार मंडल के महामंत्री शोभनाथ मौर्य, विमल मेहरोत्रा, सौरभ सिंह मुन्ना, क्षेत्रीय पार्षद प्रतिनिधि सिंधु सोनकर, शिवानंद राजपूत, सुधीर जायसवाल, निक्की मौर्या, बबलू बिंद, मनोज सोनकर, चंद्रकांत अग्रवाल, दीपू वर्मा, राजेश यादव, शिवकुमार वर्मा, महादेव गुप्ता, सुबोध अग्रवाल, पंकज पटेल, विक्की गुप्ता, दीपक गौड़, दीपक गुप्ता, अभय वर्मा, सुदीप सिंह, सुनील यादव, सोनू गुप्ता तथा अन्य नागरिक व व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed