फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   प्रतिमा नाटकम ने पार किया मील का पत्थर

प्रतिमा नाटकम ने पार किया मील का पत्थर

Sun, 17 Feb 2019 02:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
प्रतिमा नाटकम ने पार किया मील का पत्थर
वाराणसी। संस्कृत के महाकवि भास के 13 में से 10 नाटकों का सफलतापूर्वक निर्देशन और मंचन कर चुके भूमिकेश्वर सिंह और उनकी टीम ने नागरी नाटक मंडली में शनिवार को एक और मील का पत्थर पार किया। काशी में प्रतिमा नाटकम का मंचन हर किसी को लुभा गया। छाऊ नृत्य शैली के विविध कलाओं से सजे नाटक दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधे रखा। महाकवि भास की रचना रामायण पर आधारित प्रसंगों के अलावा कई नवीन प्रसंगों का समावेश किया गया है।
विज्ञापन

नाटक के कथानक में श्रीराम के राज्याभिषेक के समय भरत की अनुपस्थिति, मृत्यु शैया पर पड़े दशरथ के सामने उनके स्वर्ग से आए पूर्वजों का दृश्य, ननिहाल से लौटते वक्त राज्य की सीमा के बाहर ही पूर्वजों की प्रतिमा श्रृंखला के साथ दशरथ की प्रतिमा देखना, सीता हरण के प्रसंग में भारत का कैकई को कोसना और भगवान राम का अयोध्या से बाहर राज्याभिषेक होना आमतौर पर प्रचलित रामायण के प्रसंगों से अलग दिखे। रौद्री सिंह ने अवदातिका, रावण और मंथरा, आकाश शर्मा ने राम, महाराज दिलीप और नागरिक, दिव्यांशु ममगई लक्ष्मण, महाराज आज और नागरिक की भूमिका में थे। नाटक के निर्देशक भूमिकेश्वर सिंह स्वयं महाराज दशरथ की भूमिका में दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed