{"_id":"5c687ad6bdec224ca3491533","slug":"71550351062-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ समेत अन्य शिक्षण संस्थानों में आयोजित शोकसभा, कैंडल मार्च के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। बीएचयू में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कला संकाय इकाई की ओर से श्रद्धांजलि दी गई। आशीष, अधोक्षज पांडेय, अभिषेक मिश्रा, शिवम, उमंग, सचिन आदि ने कहा कि घटना को अंजाम देने वालों को मुंहतोड़ जवाब देना होगा। उधर, केएल इंगलिश स्कूल की ओर से पर्वतपुर में बच्चों ने प्रधानाचार्य के निर्देशन में शहीदों की याद में मानव श्रृंखला बनाई। ज्ञानदीप इंगलिश स्कूल बड़ालालपुर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में संस्था प्रमुख डॉ. आरबी सिंह, प्रबंध निदेशक डॉ. नीलम सिंह, प्रधानाचार्य अनुपम राय आदि ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। ज्ञानदीप स्कूल सिरिस्ती जाल्हूपुर में भी जवानों की याद में बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाई। सनी वैली एकेडमी बनियापुर रजनहिया में बच्चों ने मोमबत्ती जलाकर शहीदों को याद किया। निर्देशक राजीव सिन्हा, निर्देशिका दीपिका जोशी, अनीश श्रीवास्तव, जय भारत सिंह, पिंकी बरनवाल आदि ने घटना की निंदा की।
‘जो कौमें मरने से नहीं डरती इतिहास उन्हीं का होता है’
खिलाडियों ने शिवपुर के मिनी स्टेडियम से जनजागरण रैली निकाली। छोटे-छोटे खिलाड़ी हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद जैसे नारे लगाते चल रहे थे। डॉ. अरविंद कुमार सिंह, मुन्ना लाल चौहान और अनुराग के नेतृत्व में यह रैली स्टेडियम से शुरू होकर शिवपुर रेलवे क्रासिंग होते हुए पुन: स्टेडियम में आकर समाप्त हुई। यहां रैली को संबोधित करते हुए डॉ अरविंद ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि पाकिस्तान को 1971 की तर्ज पर एक चोट और दी जाए। राष्ट्र के लिए सब कुछ न्योछावर करने के लिए हमें तैयार रहना होगा। जो कौमें मरने से नहीं डरती इतिहास उन्हीं का होता है। इस अवसर पर रणजी खिलाडी चंद्र प्रकाश, कमलेश केशरी, उत्तम कुमार आदि मौजूद रहे।