फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ऑल इंडिया एथलेटिक में नीलू ने जीता दूसरा रजत

ऑल इंडिया एथलेटिक में नीलू ने जीता दूसरा रजत

Thu, 31 Jan 2019 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
ऑल इंडिया एथलेटिक में नीलू ने जीता दूसरा रजत
वाराणसी। रायपुर (छत्तीसगढ़) के स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में चल रही आल इंडिया सिविल सर्विसेज एथलेटिक मीट में वाराणसी की नीलू मिश्रा ने बुधवार को 200 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता। राजस्थान की स्नेह ने स्वर्ण और केरल की जोसफ ने कांस्य पदक जीता। इससे पहले नीलू ने 29 जनवरी को100 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया था।
विज्ञापन

पदक जीतने के बाद 45 वर्षीय नीलू ने बताया कि उनका मानना है कि व्यक्तिहर उम्र में फिट रह सकता है। बशर्ते वह 24 घंटे में कम से कम एक घंटा पसीना बहाता हो। उम्र कोई मायने नहीं रखती है। बाल विकास विभाग वाराणसी में सुपरवाइजर पद पर कार्यरत नीलू अब तक 59 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक जीत चुकी हैं। वर्ष 2009 में फिनलैंड में आयोजित वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के लिए ऊंची कूद में कांस्य पदक जीत कर रिकार्ड बनाया। उससे पहले उत्तर प्रदेश की किसी महिला एथलीट ने वर्ल्ड मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीता था। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से इन्हें रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन

शौर्य शूटिंग अकादमी का शानदार प्रदर्शन
वाराणसी। हरफनमौला प्रदर्शन बरकरार रखते हुए एक बार फिर शौर्य शूटिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने 41वीं उत्तर प्रदेश स्टेट चैंपियनशिप में तीन गोल्ड और एक सिल्वर जीता। उत्तर प्रदेश राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम सिंह यादव की ओर से आकांक्षा प्रजापति, प्रतिभा कुमारी, चंदा रे ने .177,10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। वहीं शालिनी राय ने राजभवन लखनऊ में पोजीशन 50 मीटर में टीम इवेंट में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। इस पुरस्कार वितरण समारोह में कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कोच सौरभ श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed