फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पांच दिन तक जेनरेटर से रोशन होगी टेंट सिटी

पांच दिन तक जेनरेटर से रोशन होगी टेंट सिटी

Sat, 12 Jan 2019 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
पांच दिन तक जेनरेटर से रोशन होगी टेंट सिटी
वाराणसी। टेंट सिटी में प्रवासी भारतीयों के लिए बनाए जा रहे आवासों के दूर-दूर तक तार और खंभे नहीं हैं। टेंट सिटी को गुलजार रखने के लिए निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए छोटे-बड़े 40 जेनरेटर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

टेंट सिटी के हर स्विस कॉटेज में पांच सितारा होटल जैसी सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। हर कॉटेज में गीजर, ब्लोवर , एसी, फैन, तीन बल्ब, टीवी, बिजली की केतली होगी। इसके अलावा कॉटेज के बाहर दो लालटेन लगाई गई हैं, जिनमें एलईडी बल्ब रोशन होंगे। यहां के विद्युतीकरण का जिम्मा संभाल रही गुजरात की कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक 10 जेनरेटर 1500 केवीए के होंगे और 30 जेनरेटर 250 से 1200 किलोवाट के होंगे। इन जेनरेटर से 30 से 35 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जाएगा, जो बनारस की कुल मौजूदा खपत 300 मेगावाट के दसवें हिस्से के बराबर है। इतने विद्युत उत्पादन में जेनरेटर के किराए के अलावा रोजाना 45 से 55 लाख रुपये की लागत आएगी और पांच दिन में दो करोड़ से ज्यादा का डीजल खर्च होगा।
विज्ञापन

16 से 18 तक तीन दिन होगा क्रीड़ा उत्सव
वाराणसी। प्रवासी भारतीय सम्मेलन से पहले 16 से 18 जनवरी तक काशी क्रीड़ा उत्सव मनाया जाएगा। इस बाबत बैठक के बाद मुख्य विकास अधिकारी गौरांग राठी ने बताया कि 16 और 17 को अस्सी घाट पर सुबह 4 से शाम 7 बजे तक कैरम, चेस, कुश्ती, खो-खो, कबड्डी, पतंगबाजी, शतरंज और लूडो का खेल होगा। कुश्ती तुलसी घाट पर होगी। 18 को सुबह 8 बजे से सिगरा स्टेडियम से वाकथान प्रतियोगिता होगी। इसमें योग प्रदर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रम गदा जोड़ी आदि का प्रदर्शन होगा। विभिन्न खेलों से जुड़े हुए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को बुलाकर वाकथान में शामिल किया जाएगा। यह भी बताया, जिला स्तरीय अधिकारी और एक सहायक अभियंता की ड्यूटी लगाई गई है। इनका कार्य प्रतिदिन कार्यक्रम स्थल जाकर प्रगति एवं गुणवत्ता का निरीक्षण करेंगे और इसकी रिपोर्ट करेंगे। इनकी ड्यूटी 20 जनवरी तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed