{"_id":"5c2e7276bdec225710735d84","slug":"71546547830-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलइयो संग भारतीय व्यंजनों का स्वाद लेंगे प्रवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलइयो संग भारतीय व्यंजनों का स्वाद लेंगे प्रवासी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आने वाले प्रवासियों को काशी के साथ भारतीय खानपान मिलेगा। इस कार्यक्रम में तकरीबन 130 देशों के प्रतिनिधियों के आने की उम्मीद जताई जा रही है। खानपान की पूरी तैयारी विदेश मंत्रालय की देखरेख में होगा। किसी फाइव स्टार होटल को खाने का इंतजाम करने को कहा गया है। बनारस में मौसम के हिसाब से जनवरी में मलइयो खास होता है। इसके अलावा उत्तर भारतीय, दक्षिण भारतीय, पूर्व और पश्चिम के राज्यों के खानपान का इंतजाम किया जा रहा है।
प्रवासियों को काशी के खानपान से का स्वाद चखाने की पूरी तैयारी है। जलेबी-कचौड़ी, लस्सी, ठंडई के साथ साथ मशहूर मिठाइयों का स्टाल लगाया जाएगा। इसमें मलाई गिलौरी, मलाई चाप खास होगा। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, दक्षिण भारतीय खानपान का पूरा प्रबंध किया जा रहा है। हर प्रांत का कोई न कोई व्यंजन यहां रखा जाएगा। 21 से 23 तक चलने वाले कार्यक्रम में सुबह से नाश्ते से लेकर रात के खाने तक का पूरा इंतजाम किया जा रहा है। इसका मेन्यू विदेश मंत्रालय को फाइनल करना है। कोई भी खानपान तब तक नहीं परोसा जाएगा, जब तक उसकी जांच खाद्य सुरक्षा प्रशासन न कर लें। इस बारे में कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बताया कि बनारस के अलावा भारतीय व्यंजन परोसे जाएंगे। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।