फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   डी-9 गैंग के इनामी बदमाश झुन्ना ने किया समर्पण

डी-9 गैंग के इनामी बदमाश झुन्ना ने किया समर्पण

Thu, 13 Dec 2018 01:59 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
डी-9 गैंग के इनामी बदमाश झुन्ना ने किया समर्पण
वाराणसी। डी-9 गैंग के सदस्य और 25 हजार के इनामी बदमाश सोयेपुर निवासी झुन्ना पंडित उर्फ श्रीप्रकाश मिश्रा ने बुधवार को अदालत में समर्पण कर दिया। अदालत परिसर में झुन्ना ने कहा कि उसे क्राइम ब्रांच की गोली का शिकार नहीं होना है, इसी वजह से वह समर्पण करने आया है। हालांकि इस दौरान कैंट पुलिस दीवानी कचहरी परिसर में मौजूद रही, लेकिन झुन्ना पंडित चकमा देकर समर्पण करने में सफल रहा।
विज्ञापन

इनामी बदमाशों के खिलाफ क्राइम ब्रांच की लगातार कार्रवाई का असर जिले में दिखने लगा है। 50 हजार के इनामी बदमाश चौबेपुर के धन्नीपुर पचरावां निवासी अजीम अहमद की डी-9 गैंग के सक्रिय सदस्यों में से एक हिस्ट्रीशीटर झुन्ना पंडित ने क्राइम ब्रांच की कार्रवाई से बचने के लिए हत्या के एक पुराने मामले में जमानत तुड़वा कर अदालत में समर्पण कर दिया। झुन्ना पर कैंट थाने में हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज किया गया था और आपराधिक इतिहास को देखते हुए उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। लूट और हत्या के लिए कुख्यात झुन्ना पर जिले में गंभीर आपराधिक आरोपों में एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। अदालत ने झुन्ना को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया है। जल्द ही झुन्ना को पूछताछ के लिए कैंट पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेगी। इस संबंध में एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि पुलिस की सख्ती की वजह से इनामी बदमाश जमानत तुड़वा कर समर्पण कर रहे हैं। क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह से कहा गया है कि बदमाशों और उनके गिरोह के सदस्योें के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई जारी रखें।
विज्ञापन

50 हजार के इनामी बदमाश ने भी दी अर्जी
क्राइम ब्रांच की सख्ती से घबराए एक और इनामी बदमाश ने सीजेएम कोर्ट में समर्पण की अर्जी दी है। हकाक टोला निवासी 50 हजार के इनामी बदमाश अमन के अनुसार उसके घर पर पुलिस टीम बार-बार दबिश दे रही है। अमन के समर्पण की अर्जी की भनक लगते ही क्राइम ब्रांच प्रभारी और उनकी टीम के जवान कचहरी परिसर पहुंच गए थे, लेकिन देर शाम तक उसका कहीं पता नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed