फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   राजघाट से अस्सी घाट के बीच 14 घाटों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

राजघाट से अस्सी घाट के बीच 14 घाटों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

Wed, 21 Nov 2018 02:08 AM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
राजघाट से अस्सी घाट के बीच 14 घाटों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम
वाराणसी। देव दीपावली को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए इस बार घाटों पर विशेष आयोजन किए जाएंगे। राजघाट से अस्सी के बीच दीपों की जगमगाहट के साथ ही काशी की धर्म, कला और संस्कृति भी झलक भी देखने को मिलेगी। इसके लिए संस्कृति विभाग और पर्यटन विभाग ने खास तैयारियां शुरू की हैं। 14 घाटों पर संस्कृति विभाग की ओर से एकल और समूह नृत्य का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा अन्य घाटों पर आयोजन के लिए अलग अलग संगठनों को जिम्मेदारी दी गई है। लाखों दीपक के साथ राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में राजघाट से आयोजन की शुरूआत होगी।
विज्ञापन

परंपराओं को जीवंत रखने वाली उत्सवधर्मी काशी की देव दीपावली में अस्सी घाट से लेकर आदिकेवश घाट तक मधुर कलरव गूंजेगा। सबसे खास बात यह है प्रशासन गंगा के दूसरी तरफ भी दीप दीपावली का आयोजन करेगा। इसमें करीब आठ लाख से ज्यादा दीपों से गंगा के दोनों किनारों को जगमगाने की तैयारी है। इसके अलावा संस्कृति विभाग तेलियाना घाट, नंदेश्वर घाट, त्रिलोचन घाट, हनुमानगढ़ी घाट, बंद्री नारायण घाट, गंगा महल घाट, मणिकर्णिका घाट, मीर घाट, दरभंगा घाट, राजा घाट, चौकी घाट, महानिर्वाणी घाट, निषादराज घाट, अस्सी घाट पर विशेष आयोजन करेगा। इसमें प्रदेश के अलग अलग शहरों से जुड़ी पंरपंराओं से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही काशी के नृत्य और संगीत की झलक दिखाई जाएगी। इसके अलावा पर्यटन विभाग सभी घाटों पर दीपों की व्यवस्था कर रहा है, ताकि सभी घाटों पर दीपों की संख्या एक समान रहे। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि घाटों पर आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

अस्सी घाट पर होगा समापन
राजघाट पर शुभारंभ के बाद राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नौकायन से सभी घाटों का नजारा देखते हुए अस्सी घाट पर आएंगे। यहां देव दीपावली के आयोजन का समापन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed