फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   स्वामी सानंद की याद में निकाली सर्वदलीय मौन संकल्प यात्रा

स्वामी सानंद की याद में निकाली सर्वदलीय मौन संकल्प यात्रा

Mon, 22 Oct 2018 01:53 AM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
स्वामी सानंद की याद में निकाली सर्वदलीय मौन संकल्प यात्रा
वाराणसी। गंगापुत्र प्रो. जीडी अग्रवाल उर्फ स्वामी सानंद की याद में रविवार को टाउनहाल स्थित गांधी प्रतिमा से सर्वदलीय मौन संकल्प यात्रा निकाली गई, जो बुलालाना, चौक, मैदागिन होते हुए राजेंद्र प्रसाद घाट पहुंचकर श्रद्धांजलि सभा में तब्दील हो गई। पदयात्रा में बड़ी संख्या में शामिल लोग हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे, जिनपर स्वामी सानन्द की तस्वीर थी और मौत नहीं ये हत्या है, स्वामी जी का ये बलिदान नहीं भूलेगा हिंदुस्तान, के अलावा गंगा सफाई से जुड़े नारे लिखे थे।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए जलपुरुष व मैग्गसायसाय पुरस्कार प्राप्त प्रो. राजेंद्र सिंह ने कहा कि सत्ता प्रतिष्ठान इस मुद्दे पर दोहरा चरित्र अपना रहा है। झूठ बोलने वालों के खिलाफ देश को लामबंद करना होगा। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि सानंद की शहादत ने सबको झिझोड़ दिया। नवंबर माह में आयोजित धर्म संसद में इस मुददे को लेकर व्यापक अभियान की रूपरेखा तैयार होगी।
विज्ञापन

संकटमोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र ने गंगा की दुर्दशा पर चिंता जाहिर की। कहा कि मौजूदा सरकार इसके लिए जिम्मेदार है। जिसकी नीति और नीयत साफ नहीं है। प्रदेश के पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल ने कहा कि सानंद ने किसी का तख्तोताज नहीं मांगा था। सरकार की निष्ठुरता से उनकी जान चली गई। आम आदमी पार्टी के पूर्वांचल संयोजक संजीव सिंह ने मौत के सवाल पर व्यापक आंदोलन की बात कही। यात्रा और सभा में कांग्रेस के पूर्व सांसद राजेश मिश्र, सपा के पूर्व सांसद रामकिशुर यादव के अलावा पूर्व एमएलसी अरविंद सिंह, राधेश्याम, शिव कुमार सिंह, फरमान हैदर समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed