{"_id":"5bb7c91b867a55078d402e9e","slug":"71538771227-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टहलने निकली महिलाओं को ट्रैक्टर ने कुचला, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टहलने निकली महिलाओं को ट्रैक्टर ने कुचला, एक की मौत
Updated Sat, 06 Oct 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिरईगांव। गौराकला-कमौली मार्ग पर गौराकला गांव में शुक्रवार की सुबह टहलने निकली दो महिलाओं को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल दोनों महिलाओं को दीनदयाल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने गौराकला (घुघुरी) की राजकुमारी देवी (65) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, कमौली की सोनराजी देवी (70) का उपचार जारी है। सूचना पाकर पुलिस ने राजकुमारी का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे को लेकर चौबेपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
राजकुमारी और सोनराजी देवी सुबह साढ़े पांच बजे के लगभग अपने घर से गौराकला-कमौली मार्ग पर टहलने निकली थी। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई तो एक-दूसरे का हालचाल लेने लगी। इसी बीच सड़क पर जा रहे ट्रैक्टर चालक ने अचानक ब्रेक लिया और बैक करने के दौरान दोनों महिलाओं को टक्कर मारते हुए कुचल दिया। बताया जाता है कि ट्रैक्टर चालक मोबाइल पर बातचीत कर रहा था। हादसे के बाद ट्रैक्टर छोड़ कर चालक भाग निकला। चौकी प्रभारी चिरईगांव ने बताया कि ट्रैक्टर पकड़ लिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है।
-------
कार सीख रहे रिटायर्ड दरोगा ने अधेड़ को कुचला
वाराणसी। सारनाथ थाना अंतर्गत आशापुर स्टेट बैंक के समीप शुक्रवार को तेज रफ्तार कार ने रमरेपुर निवासी झगड़ू राम (50) को कुचल दिया। झगड़ू राम को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बताई गई है।
विज्ञापन
साइकिल सवार झगड़ू अपने पोते राज को देखने सारनाथ स्थित एक निजी अस्पताल जा रहा था। बताया जाता है कि आशापुर स्थित स्टेट बैंक के समीप कार चलाना सीख रहे एक रिटायर्ड दरोगा ने झगड़ू की साइकिल पर टक्कर मारी तो वो कार के नीचे आकर काफी दूर तक घिसटाता चला गया। सुबह टहलने निकले लोगों ने देखा तो कार को उठाकर घायल को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना देकर उसे अस्पताल पहुंचवाया। परिजनों ने बताया कि झगड़ू मजदूरी करता है। इस संबंध में इंस्पेक्टर सारनाथ ने बताया कि हादसे के संबंध में किसी की ओर से तहरीर थाने पर नहीं दी गई है।