{"_id":"5b96d73f867a557ea40c7fcf","slug":"71536612159-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सिपाहियों और युवक में हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सिपाहियों और युवक में हाथापाई
Updated Tue, 11 Sep 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। लंका स्थित मालवीय चौराहे पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के दो कर्मियों से सोमवार की दोपहर एक युवक हाथापाई करने लगा। सूचना पाकर पहुंचे फैंटम दस्ते के सिपाहियों ने युवक को किसी तरह से नियंत्रित किया और उसे पकड़ कर लंका थाने ले गए। लंका पुलिस के अनुसार युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसका कहना था कि लंका चौराहा पर महामना मालवीय की प्रतिमा क्यों लगी है और छोटे से थाने में पुलिसकर्मी कैसे रहते हैं।
जब युवक हाथपाई कर रहा था तो उसी समय मौके पर मौजूद एक अन्य सिपाही युवक को पकड़ने की बजाय मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। सरेराह दो सिपाहियों और युवक के बीच हाथापाई होने से अफरा-तफरी मच गई। थोड़ी देर के लिए यातायात बाधित रहा। इस संबंध में इंस्पेक्टर लंका ने बताया कि युवक आजमगढ़ के लालगंज का रहने वाला है। उसके परिजनों से बात की गई तो पता लगा कि बीते तीन दिन से वह सोया नहीं है और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इस तरह की घटनाएं वह पहले भी कर चुका है। युवक का उपचार बीएचयू में चल रहा है। युवक के पिता के आने पर उन्हें उसको सुपुर्द कर दिया जाएगा।