फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   हमलावरों को गिरफ्तार करें नहीं तो आंदोलन

हमलावरों को गिरफ्तार करें नहीं तो आंदोलन

Tue, 28 Aug 2018 01:28 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
हमलावरों को गिरफ्तार करें नहीं तो आंदोलन
सुरियावां। थाना क्षेत्र के खरगपुर बाजार में तीन दिन पूर्व सर्राफा कारोबारी पर गोली चलाने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी न होने से व्यापारियों में नाराजगी है। सोमवार को महजूदा बाजार में व्यापारियों ने बैठक कर पुलिस को सात दिन का अल्टीमेटम दिया। कहा कि यदि हमलावरों की गिरफ्तारी न हुई तो व्यापारी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। तीन दिन पहले खरगपुर के सर्राफा कारोबारी अवधेश कुमार वर्मा को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दिया था। उसके बाद से ही अवधेश कुमार का ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है। घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली होने पर नागरिक नाराज है। नागरिकों ने कहा कि एक सप्ताह में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंचती तो वह खरगपुर, महजूदा बाजार समेत आसपास के इलाके में जाम लगाकर विरोध्क्षेे जताएंगे। रामबहादुर बिंद ने कहा खरगपुर बाजार में कई वर्षों से लगातार चोरियां हो रही है। सुरियावा-पाली मार्ग पर आए दिन कोई न कोई घटना होती रहती है। नागरिकों ने कहा कि प्रकरण में जल्द ही पुलिस कोई ठोस कदम नहीं उठाती तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। बैठक में रामचंद्र कनौजिया, पंधारी यादव, सुभाष यादव, सर्वेश यादव, संतोष यादव, विधायक बिंद, अर्जुन यादव, ,पहपट सरोज, रमेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed