फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   वादिनी के बयान को कोर्ट ने बताया अविश्वसनीय

वादिनी के बयान को कोर्ट ने बताया अविश्वसनीय

Fri, 17 Aug 2018 03:36 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 03:36 AM IST
विज्ञापन
वादिनी के बयान को कोर्ट ने बताया अविश्वसनीय
वाराणसी। सिकरौरा नरसंहार मामले की वजह जमीन संबंधी विवाद और ग्राम प्रधान चुनाव की रंजिश बताई गई थी। प्रधान रामचंद्र यादव की पत्नी हीरावती देवी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में आरोपी बृजेश सिंह को नामजद नहीं किया गया था। प्राथमिकी दर्ज कराने के समय और बयान में अदालत ने भिन्नता पाई। अदालत में डॉक्टर ने बयान दिया कि जिस गड़ासा की बात कही गई है, उससे हत्या नहीं हो सकती बल्कि बल्लमनुमा हथियार की चोट मृतकों के शरीर पर पाई गई थी। वादिनी ने पूर्व के बयान में कहा था कि उसने सीढ़ी से उतरते हुए पंचम और देवेंद्र को देखा था। वहीं, बाद के बयान में कहा कि सीढ़ी से पंचम और बृजेश को उतरते देखा था। इस वजह से अदालत ने वादिनी के बयान को अविश्वसनीय माना।
विज्ञापन

इस प्रकरण के छह आरोपी पहले ही बरी किए जा चुके हैं। 2008 में बृजेश की गिरफ्तारी के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश पर मामले की त्वरित सुनवाई जिले की अदालत में शुरू हुई। शुरुआत में मामला वारदात के समय बृजेश के बालिग और नाबालिग होने को लेकर अटका रहा। वारदात के दौरान बृजेश के बालिग घोषित होने पर विचारण शुरू हुआ। गुरुवार को अदालत के फैसले के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में बृजेश को लेकर पुलिस वापस सेंट्रल जेल चली गई। दूसरी ओर वरिष्ठ जेल अधीक्षक अंबरीष गौड़ ने बताया कि फिलहाल बृजेश को जेल की सलाखों के पीछे ही रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed