{"_id":"5b6768a54f1c1b66428b630b","slug":"71533503653-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे में पांच सेंटीमीटर कम हुईं गंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे में पांच सेंटीमीटर कम हुईं गंगा
Updated Mon, 06 Aug 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। गंगा का जलस्तर लगातार दूसरे दिन रविवार को पांच सेंटीमीटर कम हुआ। केंद्रीय जलआयोग के आंकड़ों के अनुसार रविवार को सुबह आठ बजे तक गंगा का जलस्तर 66.15 मीटर दर्ज किया गया। शुक्रवार को गंगा का जल स्तर जहां 65.95 मीटर था, वहीं शनिवार को यह स्तर 66.20 मीटर पर पहुंच गया था। हालांकि केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार अब गंगा का जल स्थिर हो गया है। जल स्तर के बढ़ने से घाटों की सीढ़ियों पर पानी के चढ़ने से छोटे-छोटे मंदिर डूब गए हैं। इससे मंदिरों में पूजा पाठ बंद हो गया है। छोटी नावों को नाविकों ने बांध दिया है।
गंगा में पलट प्रवाह के जद में आने से वरुणा में भी उफान की स्थिति है। दो दिन से किनारों पर दायरा बढ़ा रही वरुणा का पानी चौबीस घंटों में और तेजी से बढ़ा है जिससे तटवर्ती इलाकों के घरों में पानी पहुंच रहा है। इससे तटवर्ती इलाकों में लोग पलायन करने लगे हैं। वरुणा नदी से सटे गांवों और मुहल्लों में पानी घुसने लगे हैं। पुलकोहना में वरुणा नदी का पानी घुसने से लोग अपना आशियाना छोड़कर दूसरे जगह शरण लेने लगे हैं। उधर, वरुणा में लगातार जलस्तर बढ़ने से कार्यदायी संस्था और उनके ठेकेदार अपने सामान को समेटने लगे हैं।