{"_id":"5b50f8924f1c1b4d748b5e32","slug":"71532033170-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सद्भावना एक्सप्रेस डिरेल होने से बाल-बाल बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सद्भावना एक्सप्रेस डिरेल होने से बाल-बाल बची
Updated Fri, 20 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को उस समय एक बड़ा हादसा टल गया, जब प्लेटफार्म नंबर पांच पर टूटी पटरी समय रहते आरपीएफ के एक सिपाही की नजर में आ गया। आनन-फानन में इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। इसको दुरुस्त कराने के बाद इस प्लेटफार्म पर ट्रेन का परिचालन सामान्य हो पाया। इसके कारण आर्मी स्पेशल ट्रेन लंबे समय तक आउटर पर खड़ी रही।
कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर लगभग 1:40 बजे दिल्ली से रक्सौल जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन गुजरी। उसी दौरान प्लेटफार्म नंबर छह से पांच की ओर आ रहे आरपीएफ के सिपाही संजय प्रसाद को पटरी टूटी नजर आई। उसने तुरंत एरिया कमांडर आरपीएफ अनूप सिंहा को जानकारी दी। साथ ही डिप्टी एसएस को भी इससे अवगत कराया गया। मौके पर रेल अधिकारी व कर्मचारी पहुंचे। पटरी पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया और उसे ठीक कराया गया। उधर दिल्ली से मुगलसराय की तरफ जा रही आर्मी स्पेशल ट्रेन को आउटर पर रोक दिया गया। मरम्मत के बाद 2:40 बजे परिचालन सामान्य हो पाया। सबसे बड़ी बात यह रही कि प्लेटफार्म नंबर पांच से गुजरी सद्भावना डिरेल होने से बाल-बाल बच गई। स्टेशन निदेशक आनंद मोहन सिंह ने बताया कि प्लेटफार्म पर पहले से ही कॉशन पर गाड़ियां चलाई जा रही हैं। सेफ गार्ड के चलते कोई घटना नहीं हुई।