फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   जनता तक पहुंचानी होगी सुविधाएं, मानीटरिंग जरूरी

जनता तक पहुंचानी होगी सुविधाएं, मानीटरिंग जरूरी

Wed, 04 Jul 2018 02:44 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
जनता तक पहुंचानी होगी सुविधाएं, मानीटरिंग जरूरी
वाराणसी। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक में मंगलवार को सांसद महेंद्र नाथ पांडेय ने अधिकारियों को जनता तक शासन की ओर से मिलने वाली सुविधाओं को पहुंचाने की बात कही। इसके अलावा समय-समय पर होने वाले कार्यों की मानीटरिंग पर भी जोर दिया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने भी पेयजल, सड़क निर्माण आदि समस्याएं बताई, जिस पर सांसद ने अधिकारियों को तत्काल समाधान कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान सांसद ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया गया की नवनिर्मित सड़कों का लोकार्पण शुभारंभ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा कराया जाए और संबंधित योजना का शिलापट्ट भी लगाया जाए। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से संपर्क में रहने तथा सक्रिय बने रहने का निर्देश दिया। अध्यक्ष द्वारा मनरेगा से संबंधित नए शासनादेश के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु अधिकारियों को निर्देशित किय्रा। शहर उत्तरी विधायक रविंद्र जायसवाल ने लालपुर सहित कई जगहों पर जलापूर्ति, सड़क निर्माण, मोहल्लों में साफ-सफाई से जुड़ी समस्या सहित अन्य मुद्दों को प्रमुखता से रखा, जिस पर सांसद ने जांच का निर्देश दिया। एमएलसी शतुद्र प्रसाद पर ने नगर निगम के स्वच्छता अभियान में लापरवाही पर सवाल उठाया। नगर निगम को तीन वर्षो में 22 करोड़ रुपये मिले थे, मगर महज 14 करोड़ ही खर्च होने पर एमएलसी ने अधिकारियों से जवाब तलब किया। एमएलसी चेतनारायण द्वारा पिछली बैठक में यूपी कॉलेज की पुरानी पानी की टंकी को निष्प्रयोज्य घोषित कर गिराए जाने की मांग की थी जो अब तक नहीं गिराई गई इस पर समिति द्वारा जल निगम को निर्देशित किया गया की मौके पर जाकर जांच करें तथा न्यूनतम समय में गिराने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने पेयजल आपूर्ति संबंधी समस्या को प्रमुखता से उठाया। एग्रो को हैंडपंप लगाने की शुरूआत न करने पर आड़े हाथो लिया। पिंडरा विधायक अवधेश सिंह द्वारा बसनी, कठिराव और अनेई मैं पाइप पेयजल योजना से संबंधित खामियों का मुद्दा उठाया जिस पर अगले 3 दिन में जल निगम के अभियंता द्वारा निरीक्षण कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

विधायक ने पिंडरा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन बड़ा गांव कवि रामपुर की खराब सड़क की जांच कराने की मांग की! बैठक में बताया गया की प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना अंतर्गत 13 सड़कों में 10 का निर्माण हो चुका है! जिस पर समिति द्वारा सुझाव दिया गया कि जो भी सड़के बन रही हैं उनके दोनों और पटरियों का निर्माण अवश्य कराया जाए। अध्यक्ष ने कहा कि काशी के विकास हेतु हम सभी उत्तरदाई हैं प्रधानमंत्री की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करें क्योंकि काशी का विकास केंद्र व राज्य सरकारों की प्राथमिकता मैं है। बैठक में विधायक अनिल राजभर, एमएलसी केदारनाथ सिंह , शतरुद्र प्रकाश,जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर, मछली शहर सांसद प्रतिनिधि ,जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह, नगर आयुक्त नितिन बंसल, मुख्य विकास अधिकारी गौरांग राठी सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed