{"_id":"5b25618f4f1c1b634d8b6ee7","slug":"71529176463-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब एक काउंटर पर सारे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब एक काउंटर पर सारे काम
Updated Sun, 17 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। ग्राहक सेवा को बेहतर बनाने के लिए जिले के सभी डाक घरों को अब सीधे वाराणसी के प्रधान डाकघर से जोड़ दिया जाएगा। सभी शहरी और ग्रामीण डाकघरों पर सीएसआई काउंटर खोले जाएंगे। 19 जून से इसका आगाज हो जाएगा। इसके पूर्व 16 से 18 जून तक वित्तीय लेनदेन बंद रहेगा।
बढ़ती आधुनिकता के बीच डाक विभाग भले ही धीरे-धीरे डिजिटल हो रहा है, लेकिन बैंको से काफी पीछे चल रहा है। जिससे कई सुविधाओं के मामले में अब भी उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ता है। डाकघरों में ग्राहकों को सभी सुविधाएं मिले इसके लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। अब डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए विभाग कोर सिस्टम इंटीग्रेशन यानि सीएसआई की सुविधा शुरू करेगा। डाक अधीक्षक वाराणसी पश्चिम मंडल प्रभाकर त्रिपाठी ने बताया कि शहरी और ग्रामीण डाकघर वाराणसी के प्रधान डाकघर से जुड़ जाएंगे। इससे ग्राहक को ऑनलाइन सुविधा मिलेगी। ग्राहक घर बैठे बुकिंग, वितरण, बैंकिंग, बीमा समेत तमाम योजनाएं की जानकारी ले सकेंगे। खास बात यह कि एक ही काउंटर पर सभी कार्य हो जाएंगे। काउंटर खुलने से काम में तेजी आएगी और ग्राहकों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि शाखा डाकघर को निर्देशित किया गया कि कि 16 जून से 18 जून तक सभी वित्तीय लेनदेन बंद रहेगा। इससे सीएसआई रोल आउट को लागू किया जा सके।