{"_id":"5ada27704f1c1b340a8b58df","slug":"71524246384-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार सिपाही, होमगार्ड समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार सिपाही, होमगार्ड समेत तीन घायल
Updated Fri, 20 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
घोसी। कोर्ट से जारी वारंट में वांछित को गिरफ्तार कर शुक्रवार को पेशी के लिए बाइक से जा रहे सिपाही को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया। हादसे में बाइक चालक सिपाही, आरोपी और होमगार्ड तीनों घायल हो गए। घायलों को सीएचसी घोसी में भर्ती कराया गया। जहां तीनों का प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेकर मय वाहन थाने ले गई।
घायल सिपाही सुनील यादव (35) पुत्र लालता प्रसाद घोसी क्षेत्र के अमिला चौकी पर तैैनात हैं, शुक्रवार की दोपहर वह अपनी बाइक पर कोर्ट से वांछित होने पर पकड़े गए आरोपी राजन (23) पुत्र आकाश नाथ और होमगार्ड वीरेंद्र को बाइक पर बैठाकर जिला मुख्यालय कोर्ट में पेशी के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह घोसी चीनी मिल के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दिया। घायल आरोपी राजन घोसी क्षेत्र के शामू का पूरा गांव का तथा होमगार्ड अमिला बाजार का निवासी है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक सुरेश सिंह पटेल को हिरासत में ले लिया है। चालक घोसी क्षेत्र के बेलभद्रपुर गांव का निवासी है।