फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सूजाबाद चौकी प्रभारी और दो सिपाही निलंबित00

सूजाबाद चौकी प्रभारी और दो सिपाही निलंबित00

Sat, 14 Apr 2018 02:44 AM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
सूजाबाद चौकी प्रभारी और दो सिपाही निलंबित00
वाराणसी। लंका से एटीएम कैश वैन से 26.50 लाख रुपये लेकर भाग रहे बदमाशों का वाहन चेक करने में लापरवाही बरतने के आरोप में शुक्रवार को सूजाबाद चौकी प्रभारी रामकृत यादव और यहीं तैनात रहे कांस्टेबल राम कुमार यादव व रजनीश सिंह को एसएसपी ने निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई आईजी रेंज के निर्देश पर की गई है। तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच बैठाई गई है।
विज्ञापन

लंका स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम के सामने खड़े कैश वैन से मंगलवार को तमिलनाडु निवासी बदमाश 26.50 लाख रुपये लेकर भाग निकले थे। मुगलसराय में पकड़े जाने पर ऑटो चालक ने बताया कि रामनगर थाना अंतर्गत सूजाबाद पुलिस चौकी पर वाहन को रोका गया था। मगर, पुलिस ने कायदे से चेकिंग की बजाय खानापूर्ति किया। इसी वजह से दो बदमाश 17 लाख लेकर भाग निकलने में कामयाब रहे जबकि साढ़े नौ लाख के साथ तीन गिरफ्तार हुए। मामला जानकारी में आने पर आईजी रेंज दीपक रतन ने संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ एसएसपी को कार्रवाई का निर्देश दिया। इस संबंध में एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि एक दरोगा और दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर जांच कराई जा रही है। उधर, तमिलनाडु निवासी बदमाशों के गिरोह के सदस्यों की तलाश में दूसरे दिन भी जिले से गई पुलिस टीम कोलकाता में डेरा डाले रही। टीम में शामिल पुलिसकर्मियों के अनुसार गिरोह का एक बदमाश रुपये के साथ हत्थे चढ़ा है और अन्य की तलाश जारी है। जल्द ही पुलिस टीम गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर और रुपये बरामद कर वापस लौटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed