फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   डीपीसी चुनाव के लिए 20 को होगा नामांकन

डीपीसी चुनाव के लिए 20 को होगा नामांकन

Tue, 13 Mar 2018 01:12 AM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
डीपीसी चुनाव के लिए 20 को होगा नामांकन
ज्ञानपुर। जिला योजना समिति के सदस्यों के चुनाव के लिए 16 से 18 मार्च तक नामांकन पत्र वितरित किया जाएगा। 20 मार्च को नामांकन और नामांकन पत्रों की जांच होगी और 24 को नाम वापसी की तिथि तय की गई है। चुनाव में दो प्रत्याशी आमने-सामने होंगे तो 28 मार्च को मतदान और मतगणना कराई जाएगी। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी ने चुनाव कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि नगर निकायों में जिला योजना समिति के सदस्यों के पांच पदों पर चुनाव कराया जाना है। इसमें अनारक्षित वर्ग महिला के एक, अनुसूचित जाति के एक, अन्य पिछड़ा वर्ग के दो, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला वर्ग की एक सीट के लिए चुनाव का नोटिस जारी किया गया है। निर्वाचन अधिकारी कार्यालय पर 16 से 20 मार्च तक नामांकन पत्रों का वितरण सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक किया जाएगा। 20 मार्च को कलेक्ट्रेट पर नामांकन और नामांकन पत्रों की जांच होगी। 24 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी की तिथि तय की गई है। मतदान आवश्यक होने पर 28 मार्च को सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान और तीन बजे के बाद मतगणना कराई जाएगी। जिला योजना समिति के चुनाव को लेकर कलेक्ट्रेट में गहमागहमी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed