{"_id":"5a7dfab84f1c1b4d588b7bd8","slug":"71518205624-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बाप नीचे, बेटे को लेकर चली गई ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां-बाप नीचे, बेटे को लेकर चली गई ट्रेन
Updated Sat, 10 Feb 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज। कटका रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को ट्रेन पर चढ़ते समय 10 वर्ष का बालक अपने माता-पिता से बिछड़ गया। बाद में स्टेशन मास्टर की सक्रियता से उसे अगले स्टेशन ज्ञानपुर रोड पर उतार लिया गया। बाद में पुलिस ने वहां पहुंचे परिवारीजनों के हवाले बालक को कर दिया।
औराई क्षेत्र के मेदनीपुर गांव निवासी भीम सहाय बिंद शुक्रवार को पत्नी और बच्चों के साथ रिश्तेदारी में जाने के लिए कटका रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। मंडुवाडीह से इलाहाबाद जाने वाली पैसेंजर जब स्टेशन पर आई तो अपने 10 वर्षीय पुत्र विशाल को ट्रेन पर चढ़ाकर वह परिवार के अन्य लोगों को बोगी में चढ़ाने लगे। तब तक ट्रेन आगे बढ़ गई। इससे विशाल अपने माता-पिता से बिछुड़ गया। इस पर घर वाले परेशान हो गए। मां-बाप ने तत्काल इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने वायरलेस से ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन को घटना के बारे में अवगत कराया। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर वहां मौजूद जीआरपी के जवानों ने बालक को खोज कर ट्रेन से उतार लिया। बाद में परिवारीजनों के पहुंचने पर बालक को उन्हें सुपुर्द कर दिया गया। इसके बाद घर वालों ने राहत की सांस ली।