{"_id":"5a7cba084f1c1ba2268b9343","slug":"71518123528-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी बबलू राय ने अदालत में किया समर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी बबलू राय ने अदालत में किया समर्पण
Updated Fri, 09 Feb 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। डीरेका परिसर में कर्मचारी नेता टीके मुकेश की हत्या के मामले में आरोपी रविनारायन सिंह उर्फ बबलू राय ने गुरुवार को अपने अधिवक्ता अनुज यादव के जरिये प्रभारी सीजेएम उमाकांत जिंदल की अदालत में समर्पण कर दिया। अदालत ने उसका न्यायिक रिमांड बनाते हुए न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया। घेरेबंदी के बावजूद पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के लिए कस्टडी रिमांड मांगी है।
डीरेका निवासी व डीरेका कर्मचारी परिषद के सदस्य तराधीश कुमार मुकेश की बीते 23 जनवरी की रात उनके आवास के समीप गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में मंडुआडीह पुलिस ने मृतक के भाई ताराचंद कुमार की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। बाद में विवेचना के दौरान इस मामले में अमित सिंह उर्फ रिक्कू, पंकज सिंह उर्फ डब्लू राय, रविनारायन सिंह उर्फ बबलू राय, आशुतोष सिंह व रमेश राय उर्फ मटरू राय का नाम प्रकाश में आया।
इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी अमित सिंह उर्फ रिक्कू को गिरफ्तार कर लिया, जबकि शेष आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों पंकज सिंह उर्फ डब्लू राय व आशुतोष सिंह के खिलाफ अदालत से गैर जमानती वारंट जारी कराया। इस बीच एक अन्य आरोपी रविनारायन सिंह उर्फ बबलू राय ने पुलिस को चकमा देते हुए अदालत में समर्पण कर दिया। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है लेकिन उनका पता नहीं चल सका है।