{"_id":"5a68f4784f1c1ba4268b64ef","slug":"71516827768-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षत्रिय महासभा के साथ अब ब्राह्मण सभा की विरोध में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षत्रिय महासभा के साथ अब ब्राह्मण सभा की विरोध में
Updated Thu, 25 Jan 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। विश्व क्षत्रिय महासभा और केंद्रीय ब्रह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने बुधवार को संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि वह पद्मावत फिल्म दिखाए जाने के विरोध में हैं। कहा कि मल्टीप्लेक्स संचालकों को फिल्म द दिखाने को कहा गया है। साथ ही लोगों से भी फिल्म न देखने का अनुरोध किया जा रहा है। फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली को इतिहास से छेड़छाड़ करने का कोई हक नहीं है।
विश्व क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष विजय केशरी बुंदेल, कार्यकारी डा. अशोक सिंह और महामंत्री देवेंद्र सिंह ने कहा कि फिल्म का विरोध करने वाले राजस्थान के साथ भी हमारे संपर्क में हैं। सभी ने मिलकर विरोध करने का फैसला किया है। कहा कि देश के इतिहास और संस्कृति को विकृत करके यहां बचे हुए हिंदुओं को भी मत परिवर्तित की साजिश की जा रही है। इसमें विदेशी धन भी लग रहा है। केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष सतीशचंद्र मिश्र ने कहा कि महापुरुषों और वीरांगनाओं के इतिहास से छेड़छाड़ करने का हक किसी को नहीं है।
मल्टीप्लेक्स के बाहर तैनात रहेगी फोर्स
वाराणसी। फिल्म पद्मावत के रिलीज को लेकर पुलिस और प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। प्रभारी डीएम/सीडीओ सुनील कुमार वर्मा ने एडीएम सिटी वीरेंद्र पांडेय और एसपी सिटी दिनेश सिंह को निर्देशित किया है कि मजिस्ट्रेट और थानेदारों के साथ मीटिंग मल्टीप्लेक्स के बाहर और अंदर सुरक्षा की पूरी व्यवस्था करें। पर्याप्त पुलिस लगाने के साथ ही अगर आवश्यकता हुई तो पीएसी भी लगाएं। हर हाल में उच्चतम न्यायालय के आदेश का अनुपालन कराया जाएगा। उच्चतम न्यायालय ने फिल्म को 25 जनवरी को रिलीज कराने का निर्देश दिया है। वहीं सुरक्षा को लेकर ही एडीएम सिटी और एसपी सिटी दिनेश सिंह ने अधीनस्थों के साथ बैठक की। जेएचवी माल, आईपी माल सिगरा, आईपी मॉल भेलूपुर, पीडीआर मॉल, छवि महल में गुरुवार सुरक्षा के पूरे इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन
जेएचवी मॉल पर हंगामा, 14 हिरासत में
वाराणसी। क्षत्रिय महासभा और करनी सेना के लोगों ने बुधवार को जेएचवी मॉल पहुंच फिल्म के प्रदर्शन का विरोध किया। नारेबाजी करते हुए संजयलीला भंसाली का पुतला फूंका गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस से विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों की नोक झोंक हुई। पुलिस लाठी पटक हंगामा करने वालों को खदेड़ा। बाद में निजी मुचलके पर उन्हें छोड़ा गया। आईपी माल पर भी दिन में विरोध प्रदर्शन किया गया।