{"_id":"5a53d8df4f1c1baa268b86a1","slug":"71515444447-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई में लापरवाही पर 30 सफाईकर्मी नपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई में लापरवाही पर 30 सफाईकर्मी नपे
Updated Tue, 09 Jan 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सफाई व्यवस्था में लापरवाही और ड्यूटी से गैरहाजिर पाए जाने पर नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल के निर्देश पर सोमवार को 30 संविदा सफाई कर्मियों को कार्यमुक्त कर दिया गया। नगर आयुक्त रविवार की देर रात शहर के विभिन्न इलाकों में निरीक्षण पर निकले थे। इस दौरान सफाई कर्मी अपनी ड्यूटी से गायब थे। उन्होंने सुपरवाइजरों को कड़ी चेतावनी दी है कि यदि आगे लापरवाही मिली तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने सफाई व्यवस्था ठीक रखने के लिए समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त को व्यवस्था बेहतर करने का निर्देश दिया था। इसके बाद नगर आयुक्त ने रविवार की रात नगर स्वास्थ्य अधिकारी एवं जोनल अधिकारियों के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया था। उन्होंने सफाई चौकी पर उपस्थिति रजिस्टर देखा तो कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। कुछ बिना किसी सूचना के कई दिनों से नहीं आ रहे थे। इससे नाराज नगर आयुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया। इसमें सिकरौल के नौ, नगवां के चार, खोजवा, नदेसर, शिवपुर के तीन-तीन, सारनाथ, चेतगंज, चौक में दो-दो और दशाश्वमेध व सिगरा में एक-एक संविदा कर्मचारियों की सेवा खत्म कर दी गई।