{"_id":"5a3191f34f1c1b6a118b79bc","slug":"71513198067-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनई रेलवे ने अशोका को 27 रन से दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनई रेलवे ने अशोका को 27 रन से दी मात
Updated Thu, 14 Dec 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। नौवीं दबीर अली मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में एनई रेलवे ने अशोका इंस्टीट्यूट को 27 रन से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। जयनारायण इंटर कॉलेज के मैदान में बुधवार को आयोजित मुकाबले में सर्वाधिक 78 रन बनाने के लिए मैन आफ द मैच का खिताब अंकित यादव को दिया गया।
बुधवार को टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एनई रेलवे की टीम ने 35 ओवर में छह विकेट पर 247 रन बनाए। अशोका की ओर से अजय यादव ने सात ओवर में 38 रन देकर दो विकेट और सावन सिंह ने 48 रन देकर दो विकेट झटके। जवाब में खेलने उतरी अशोका इंस्टीट्यूट की टीम 35 ओवर में नौ विकेट पर 220 रन ही बना सकी। अशोका की ओर से अमल ने 29, शुभम ने 24, दीपक ने 23 और रजत ने 20 रन का योगदान किया। एनई रेलवे की ओर से शुभम ने 33 रन देकर दो विकेट तथा आशीष यादव ने 26 रन देकर दो विकेट लिए।