{"_id":"5a1b27a84f1c1b8d698be06f","slug":"71511729064-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोकझोंक के बीच 55 प्रतिशत मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोकझोंक के बीच 55 प्रतिशत मतदान
Updated Mon, 27 Nov 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। नगर पालिका चुनाव में रविवार को नोकझोंक के बीच करीब 55 प्रतिशत मतदान हुआ। कुछ केंद्रों पर प्रत्याशियों और एजेंटों को बाहर करने पर समर्थकों ने जमकर हंगामा मचाया और उनकी पुलिस से झड़पें भी हुईं। सुबह नौ बजे के बाद मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ उमड़ने लगी। प्राथमिक विद्यालय सदर और प्रभु नारायन इंटर कॉलेज के बूथों पर काफी लंबी कतारें लगी थीं। दोपहर में कमिश्नर, डीएम, आईजी और एसएसपी ने प्रभु नारायन कॉलेज सहित कई केंद्रों पर पहुंचकर मतदान का जायजा लिया।
नगर पालिका चुनाव में बैलेट पेपर से मतदान हुआ, जिसको लेकर जबरदस्त सुरक्षा रही। मतदान केंद्रों पर मुख्य द्वार से लेकर अंदर बूथों तक पुलिस, पीएसी के जवान मुस्तैद दिखे। सुबह 11 बजे राधा किशोरी इंटर कॉलेज के गेट पर खड़े सपा के चेयरमैन प्रत्याशी आलोक सेठ को पुलिस ने बाहर कर दिया तो समर्थक हंगामे पर उतर आए। इसी तरह कई बूथों से एजेंट भी बाहर किए गए। आरोप है कि उनसे वोटर लिस्ट भी ले ली गई, जिसको लेकर वह नाराज दिखे। प्राथमिक विद्यालय सदर, प्रभु नारायन इंटर कॉलेज और प्राचीन पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर मुस्लिम मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा दिखी। महिलाएं भी पूरे उत्साह के साथ वोट देने के लिए कतारों में खड़ी रहीं।
शाम को साहित्य नाका स्थित मतदान केंद्र पर फर्जी वोटिंग की सूचना से हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। कुछ देर के लिए मतदान रोकना पड़ा। पड़ताल के कुछ देर बात पता चला कि किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी थी कि एक पार्टी के लोग फर्जी मतदान कर रहे हैं। हालांकि यह सूचना गलत निकली। एसडीएम सदर सुनील वर्मा ने बताया कि रामनगर में कुल 55 प्रतिशत मतदान हुआ है।