{"_id":"5a172d824f1c1bc1678bd508","slug":"71511468418-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से गाय घायल, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से गाय घायल, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। रवींद्रपुरी एक्सटेंशन पुलिया के समीप गुरुवार की सुबह तेज रफ्तार किसी वाहन ने एक गाय को टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से घायल गाय को देखकर गुस्साए लोगों ने पुलिया के समीप लंका-रवींद्रपुरी मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद लगभग डेढ़ घंटे में गुस्साए लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। उधर, पुलिस की सूचना पर नगर निगम कर्मियों ने घायल गाय को घोड़ा अस्पताल में भर्ती कराया है।
लंका-रवींद्रपुरी मार्ग पर टहल रही गाय को एक वाहन ने टक्कर मार दी तो उसका पैर टूट गया। घायल गाय को देख इलाकाई लोगों ने पुलिस को सूचना दी लेकिन कोई नहीं आया तो सभी ने लंका-रवींद्रपुरी मार्ग को रवींद्रपुरी एक्सटेंशन पुलिया के समीप जाम कर दिया। गुस्साए लोगों का कहना था कि लंका-रवींद्रपुरी मार्ग पर वाहन बेहद तेज गति से लोग चलाते हैं। इसके चलते किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। पुलिस ने आश्वस्त किया कि तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।