फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   प्राचीनता और नवीनता के समन्वय से संवरेगी काशी

प्राचीनता और नवीनता के समन्वय से संवरेगी काशी

Thu, 26 Oct 2017 02:22 AM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
प्राचीनता और नवीनता के समन्वय से संवरेगी काशी
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि काशी ने धर्म-संस्कृति, कला-साहित्य और धरोहरों के रूप में देश-दुनिया को बहुत कुछ दिया है। अब प्राचीनता और नवीनता में समन्वय बनाकर काशी को संवारना है। यहां के विकास के लिए अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है।
विज्ञापन

बुधवार को चौका घाट स्थित सांस्कृतिक संकुल में विकास योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि हृदय, अमृत और प्रसाद योजनाआें के तहत विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को सचेत किया कि वे विकास कार्यों को तेजी से क्रियान्वित कराएं। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को साकार करने के लिए प्रशासन के साथ जनसहभागिता भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि चार नवंबर को काशी में देव दीपावली है। अयोध्या के बाद काशी में इस महापर्व को और ज्यादा धूमधाम से मनाया जाएगा। देव दीपावली पर अलौकिक पल के भागीदार बनने के लिए वह काशी आने की कोशिश करेंगे। मुख्यमंत्री ने काशी विद्यापीठ ब्लाक को ओडीएफ घोषित करते हुए कहा कि प्रदेश के शामली, गाजियाबाद, बिजनौर, हापुड़ और गौतम बुद्ध नगर सहित छह जिलों को खुले मेें शौचमुक्त कर दिया गया है। नगर क्षेत्र के 111 स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं का शिलान्यास करते हुए उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे स्वच्छता को अपनाएं और बच्चों को स्वच्छता का महत्व भी बताएं। उन्होंने प्रशासनिक मशीनरी को सचेत किया कि वे चल रही योजनाओं को समय पर गुणवत्ता के साथ पूरा कराएं।
विज्ञापन

पांच योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने कुल 33.89 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। 9.59 करोड़ तीन हजार रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास और 24.29 करोड़, 99 हजार की लागत वाले विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इसके तहत 99 गलियों और सात पार्कों की मरम्मत के साथ 111 बेसिक स्कूलों में बच्चों के लिए सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इन स्कूलों में कंप्यूटर, आरओ वाटर प्लांट, प्रोजेक्टर, खेलकूद सामग्री और पुस्तकालय की व्यवस्था की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी निजी संस्था नालको को दी गई है। वहीं 37 पार्काें और काशी विद्यापीठ ब्लाक को ओडीएफ घोषित होने के बाद लोकार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिलान्यास-
4.14 करोड़ से 99 गलियों का सुधार कार्य
4.20 करोड़ से 111 बेसिक स्कूलों में सुविधाओं का विकास
25.03 लाख से 7 पार्को की मरम्मत
लोकार्पण
23.63 करोड़ से काशी विद्यापीठ ब्लाक के 93 ग्राम पंचायत और टायलेट का निर्माण
66.99 लाख से 37 पार्कों का निर्माण एवं सुधार कार्य हुआ
682 किसानों को प्रमाणपत्र वितरित
मुख्यमंत्री ने 682 किसानों को किसान ऋण मोचन योजना के प्रमाणपत्र वितरित किए गए। मंच से मुख्यमंत्री ने दस किसानों उर्मिला देवी, बासुदेव, रेनू देवी, नारायण दत्त मिश्रा, कूृपाशंकर, वीर बहाुदर सिंह, सुभाष चंद्र सिंह, उमराव सिंह, माता प्रसाद और हौशिला प्रसाद को अपने हाथों से प्रमाणपत्र दिया।
कर्ज माफी पर किसानों ने जताई खुशी
- खेती के लिए खाद-बीज उधार लिया था। कैसे कर्ज भरा जाएगा, यही सोचकर पूरा परिवार परेशान था। योगी सरकार ने ऋण माफ करने हमारा बोझ हल्का कर दिया है। - उर्मिला, तेंदुई
- कर्ज के बोझ से हम दब गए थे। पिछले साल खेती भी अच्छी नहीं हुई थी। ऐसे में कर्ज चुकाने की चिंता परेशान कर रही थी। सरकार ने कर्ज माफ कर राहत प्रदान की है। - तेज बहादुर, कपसेठी
- सरकार ने एक लाख का ऋण माफ किया है। हम जैसे छोटे किसानों के लिए यह बड़ी राहत देने वाली बात है। सरकार ने किसानों के हित में अच्छा काम किया है। - रेनू, सेवापुरी

-किसानों के हित में प्रदेश सरकार की यह पहल सराहनीय है। कर्ज माफ हो जाने से हमें बड़ी राहत मिली है। अब चिंतामुक्त हो कर अच्छे से खेती-बाड़ी करेंगे। - सुभाषचंद्र सिंह, चोलापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed