फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   चलनी की ओर से किया पिया का दीदार

चलनी की ओर से किया पिया का दीदार

Mon, 09 Oct 2017 02:23 AM IST
Updated Mon, 09 Oct 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
चलनी की ओर से किया पिया का दीदार
वाराणसी। सज-धज कर महिलाएं निकलीं। चांद को निहारने के लिए सोलह शृंगार किया। चलनी से चांद का मुखड़ा निहारने का एक अद्भुद संयोग था। मौका था करवा चौथ व्रत का। उत्सव भी था और प्यार का उजहार भी। मस्ती भी और आस्था भी। प्यार और पूजा के ऊंचे मानकों पर स्थापित इस व्रत पर महिलाओं ने छतों के अलावा आंगन में और मंदिरों में समूहों में करवा सजाया, पूजन किया। नृत्य-संगीत के साथ पिया का दीदार करने के क्षणों में खूब प्रेम छलका। पतियों ने मन पसंद उपहार भेंट किए।
विज्ञापन

करवा चौथ पर अचल सुहाग की कामना से सुहागिनों ने व्रत रखा। शाम को घर, आंगन में करवा सजाया गया। मिट्टी के करवा को हल्दी, चंदन, रोली, अक्षत के अलावा शुभ, स्वास्तिक की अल्पनाओं से मोहक सजाया गया। करवा सजाने के बाद महिलाओं ने समूहों में सविधि पूजा की। अखंड सुहाग की कामना की गई। रात 7:51 बजे चंद्रोदय होने के साथ ही महिलाओं ने चलनी की ओट से पिया के मुखड़े को निहारा। पतियों का चेहरा निहारने के बाद नृत्य-संगीत के माहौल में जमकर मस्ती की गई। अशोक विहार कॉलोनी में महिलाओं ने सज-धज कर करवा पूजन किया। इसी तरह महमूरगंज, सिगरा और दशाश्वमेध, अस्सी में भी करवा चौथ व्रत करने वाली महिलाओं ने चंद्रदर्शन के बाद चलनी की ओट से पिया के मुखड़े का दीदार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed