{"_id":"59d2a73e4f1c1bb0538b551d","slug":"71506977598-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू कैंपस में लगे 52 नए सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू कैंपस में लगे 52 नए सीसीटीवी कैमरे
Updated Tue, 03 Oct 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू परिसर में सुरक्षा निगरानी के प्रबंधों को पुख्ता बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरों का जाल बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है। सोमवार को कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण के निर्देश पर परिसर एवं गर्ल्स हॉस्टल में 52 नए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। मंगलवार को 48 और चिह्नित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। साथ ही, परिसर में प्रकाश की व्यवस्था भी चाकचौबंद की जाएगी। सुरक्षा के लिहाज से उन प्रमुख स्थानों का चिह्नांकन कर लिया गया है, जहां एलईडी लाइटें लगाई जानी हैं।
परिसर सुरक्षा और प्रकाश की व्यवस्था पर सोमवार को बीएचयू के चीफ प्राक्टर के साथ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की बैठक भी हुई। सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए वीडीए की अवस्थापना निधि से धनराशि मुहैया कराई गई है। कमिश्नर ने कहा है कि यदि अधिक धनराशि की आवश्यकता पड़ी तो निर्भया फंड से उसका आवंटन किया जाएगा। सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर की चहारदीवारी से लगे 6 मुख्य प्रवेश द्वारों पर चार कैमरे सड़क की ओर बाहर एवं चार कैमरे अंदर की ओर के हिसाब से प्रत्येक गेट पर आठ-आठ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए।
त्रिवेणी संकुल गर्ल्स हास्टल के मेन गेट पर दो और अंदर की ओर दो सहित कुल चार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। कैंपस स्थित 11 अन्य गर्ल्स हॉस्टलों पर मंगलवार को सीसी कैमरे लगाए जाएंगे। विकास प्राधिकरण के सचिव विशाल सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय की चीफ प्राक्टर के साथ हुई बैठक में सुरक्षा संबंधी पहलुओं पर मंत्रणा की गई। सीसीटीवी कैमरे के बाद परिसर में समुचित प्रकाश के लिए एलईडी लाइट लगाने का काम शुरू होगा।