फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बड़ागांव में लगातार चौथे दिन भी चोरी, ग्रामीण भयभीत

बड़ागांव में लगातार चौथे दिन भी चोरी, ग्रामीण भयभीत

Mon, 04 Sep 2017 02:12 AM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 02:12 AM IST
विज्ञापन
बड़ागांव में लगातार चौथे दिन भी चोरी, ग्रामीण भयभीत
हरहुआ। बड़ागांव थाना की पुलिस को तगड़ी चुनौती देते हुए लगातार चौथी रात भी चोरों ने अपनी मनमानी की। बेखौफ चोरों ने रामसिंहपुर गांव निवासी केशव प्रताप उर्फ दल्लू सिंह का बंद पड़ा मकान खंगाला और नगदी समेत लाखों के जेवरात ले उड़े। भुक्तभोगी की सूचना पर पहुंची पुलिस महज मौका मुआयना तक सीमित रही। वहीं, बड़ागांव क्षेत्र में बेतहाशा हो रही चोरियों से भयभीत ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

केशव प्रताप अपनी पत्नी के साथ 24 अगस्त को गोदौलिया स्थित बेटी के घर इलाज कराने गए थे। शनिवार की देर शाम केशव घर वापस लौटे और मेन गेट का ताला खोलकर अंदर घुसे तो देखे कि कमरे के दरवाजे की कुंडी टूटी हुई है। अंदर घुसे तो पूरा सामान अस्तव्यस्त मिला। दंपति ने बताया कि 50 हजार रुपये और पांच लाख रुपये से ज्यादा कीमत के जेवरात गायब हैं। इसके साथ ही चोरों ने आलमारी और पलंग को क्षतिग्रस्त कर दिया था। केशव प्रताप की सूचना पर लगभग दो घंटे की देरी के बाद बड़ागांव पुलिस मौका मुआयना करने पहुंची। इसे लेकर इलाकाई लोगों में खासा गुस्सा देखने को मिला। ग्रामीणों का कहना था कि चोरी सहित अन्य आपराधिक वारदातों पर लगाम न लगा पाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ आला अधिकारी कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed