{"_id":"597a538f4f1c1b7e758b4ad9","slug":"71501189007-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद निधि से बनी रेलिंग पोखरे में समाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद निधि से बनी रेलिंग पोखरे में समाई
Updated Fri, 28 Jul 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौबेपुर। क्षेत्र के अजांव गांव में सांसद निधि से बनाई गई रेलिंग गुरुवार को खंभों समेत पोखरे में समा गई। दो महीने पहले करीब चार लाख रुपये की लागत से जब इसका निर्माण कराया गया था तभी ग्रामीणों ने गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए थे। साथ ही इसकी शिकायत जिला प्रशासन और चंदौली सांसद एवं केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय से की थी।
अजांव गांव में प्रवेश करते समय सड़क के किनारे मौजूद पोखरे पर सुरक्षा के लिहाज से रेलिंग बनवाने के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने अपनी सांसद निधि से 3.99 लाख रुपये आवंटित किया था। इसके निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था चोलापुर विकास खंड को दी गई थी। मई में इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ तो गांव के लोगों ने खराब गुणवत्ता का आरोप लगाते हुए विरोध जताया था। ग्रामीणों की शिकायत पर केंद्रीय मंत्री ने डीएम से नाराजगी जताई तो सीडीओ ने मौका का जायजा लेने के बाद खंड विकास अधिकारी को पुन: काम कराने का निर्देश दिया था। निर्माण कार्य पूरा हुए दो माह भी नहीं बीते कि गुरुवार की दोपहर ईंट की दीवार और लोहे के पाइप समेत सीमेंट के पिलर भरभरा कर पोखरे में गिर गए। रेंलिग गिरने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना केंद्रीय मंत्री के अजगरा विधानसभा प्रतिनिधि जयप्रकाश पांडेय को दी। ग्रामीणों का कहना था कि काम में लापरवाही और सांसद निधि के दुरुपयोग के चलते यह नौबत आई है। उन्होंने पूरे मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।