फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   आबकारी विभाग में बड़ा गोलमाल

आबकारी विभाग में बड़ा गोलमाल

Tue, 11 Jul 2017 02:19 AM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
आबकारी विभाग में बड़ा गोलमाल
वाराणसी। आबकारी विभाग में सरकारी भांग की बिक्री में बड़ा गोलमाल है। भांग बेचने वाले ठेकेदार शराब बेचने वालों से ज्यादा मुनाफा कमा रहे हैं। ठेकेदार सरकारी दर के हिसाब से पचास पैसे की भांग की गोली बाजार में 15 से 20 रुपये में बेच रहे हैं। इस गोरखधंधे में आबकारी विभाग के अधिकारी और पुलिस वाले शामिल हैं। यही वजह है कि भांग के ठेकेदारों पर न तो पुलिस कार्रवाई करती है और न ही आबकारी विभाग। सावन में यह धंधा और चरम पर होता है। मांग बढ़ने के साथ ही इसका दाम भी बढ़ा दिया जाता है। कुछ दूकानों पर तो भांग की एक गोली 25 रुपये में बिकने की शिकायत मिली है। इसकी जांच कराई जाए तो बड़ा घपला उजागर हो सकता है।
विज्ञापन

आबकारी विभाग ने जिले में 69 लोगों को भांग बेचने का लाइसेंस दिया है। विभाग इन ठेकेदारों को 20 रुपये प्रति किलो सरकारी दर पर के हिसाब से भांग देता है। भांग का ठेका देते समय ठेकेदारों से कोई करार नहीं किया जाता कि वह बाजार में इस भांग को किस दर पर बेचेंगे। कोई लगाम न होने से ठेकेदार अपने-अपने क्षेत्र में मांग के हिसाब से भांग की दर तय कर बेचते हैं। 25 से 30 ग्राम की गोली बाजार में 15 से लेकर 20 रुपये में बेची जाती है। मांग बढ़ने पर 20 रुपये से ज्यादा की दर से भी बेचा जाती है। इस हिसाब से एक किलो भांग आठ सौ रुपये प्रति किलो बेची जा रही है। शहर में कुछ इलाके हैं जहां अवैध रूप से भांग बेची जाती है। ये लोग दूर दराज के इलाकों से चोरी छिपे भांग लाते हैं और उसे अपने हिसाब से बेचते हैं। जिला आबकारी अधिकारी करुणेंद्र सिंह ने बताया कि ठेकेदार मनमाने दाम पर भांग नहीं बेच सकते। इस संबंध में आबकारी निरीक्षकों को दिशा निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed